Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 14

भाग १४

Verse

एकाङ्गी अनुरागके अन्य उदाहरण बिबि रसना तनु स्याम है बंक चलनि बिष खानि । तुलसी जस श्रवननि सुन्यो सीस समरप्यो आनि ॥

Verse

मृगका उदाहरण आपु ब्याध को रूप धरि कुहौ कुरंगहि राग । तुलसी जो मृग मन मुरै परै प्रेम पट दाग ॥

Verse

सर्पका उदाहरण तुलसी मनि निज दुति फनिहि ब्याधिहि देउ दिखाइ । बिछुरत होइ नब आँधरो ताते प्रेम न जाइ ॥

Verse

कमलका उदाहरण जरत तुहिन लखि बनज बन रबि दै पीठि पराउ । उदय बिकस अथवत सकुच मिटै न सहज सुभाउ ॥

Verse

मछलीका उदाहरण देउ आपनें हाथ जल मीनहि माहुर घोरि । तुलसी जिऐ जो बारि बिनु तौ तु देहि कबि खोरि ॥

Verse

मकर उरग दादुर कमठ जल जीवन जल गेह । तुलसी एकै मीन को है साँचिलो सनेह ॥

Verse

मयूरशिखा बूटीका उदाहरण तुलसी मिटे न मरि मिटेहुँ साँचो सहज सनेह । मोरसिखा बिनु मूरिहूँ पलुहत गरजत मेह ॥

Verse

सुलभ प्रीति प्रीतम सबै कहत करत सब कोइ । तुलसी मीन पुनीत ते त्रिभुवन बड़ो न कोइ ॥

Verse

अनन्यताकी महिमा तुलसी जप तप नेम ब्रत सब सबहीं तें होइ । लहै बड़ाई देवता इष्टदेव जब होइ ॥

Verse

गाढ़े दिनका मित्र ही मित्र है कुदिन हितू सो हित सुदिन हित अनहित किन होइ । ससि छबि हर रबि सदन तउ मित्र कहत सब कोइ ॥

Verse

बराबरीका स्नेह दुःखदायक होता है कै लघुकै बड़ मीत भल सम सनेह दुख सोइ । तुलसी ज्यों घृत मधु सरिस मिलें महाबिष होइ ॥

Verse

मित्रतामें छल बाधक है मान्य मीत सों सुख चहैं सो न छुऐ छल छाहँ । ससि त्रिसंकु कैकेइ गति लखि तुलसी मन माहँ ॥

Verse

कहिअ कठिन कृत कोमलहुँ हित हठि होइ सहाइ । पलक पानि पर ओड़िअत समुझि कुघाइ सुघाइ ॥

Verse

वैर और प्रेम अंधे होते है तुलसी बैर सनेह दोउ रहित बिलोचन चारि । सुरा सेवरा आदरहिं निंदहिं सुरसरि बारि ॥

bhāga 13
bhāga 15

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms