Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 7

भाग ७

Verse

रामप्रेमकी प्राप्ति सुगम उपाय सूधे मन सूधे बचन सूधी सब करतूति । तुलसी सूधी सकल बिधि रघुबर प्रेम प्रसूति ॥

Verse

रामप्राप्तिमें बाधक बेष बिसद बोलनि मधुर मन कटु करम मलीन । तुलसी राम न पाइऐ भएँ बिषय जल मीन ॥

Verse

बचन बेष तें जो बनइ सो बिगरइ परिनाम । तुलसी मन तें जो बनइ बनी बनाई राम ॥

Verse

राम अनुकूलतामें ही कल्याण है नीच मीचु लै जाइ जो राम रजायसु पाइ । तौ तुलसी तेरो भलो न तु अनभलो अघाइ ॥

Verse

श्रीरामकी शरणागतवत्सलता जाति हीन अघ जन्म महि मुक्त कीन्हि असि नारि । महामंद मन सुख चहसि ऐसे प्रभुहि बिसारि ॥

Verse

बंधु बधू रत कहि कियो बचन निरुत्तर बालि । तुलसी प्रभु सुग्रीव की चितइ न कछू कुचालि ॥

Verse

बालि बली बलसालि दलि सखा कीन्ह कपिराज । तुलसी राम कृपालु को बिरद गरीब निवाज ॥

Verse

कहा बिभीषन लै मिल्यो कहा बिगार्यो बालि । तुलसी प्रभु सरनागतहि सब दिन आए पालि ॥

Verse

तुलसी कोसलपाल सो को सरनागत पाल । भज्यो बिभीषन बंधु भय भंज्यो दारिद काल ॥

Verse

कुलिसहु चाहि कठोर अति कोमल कुसुमहु चाहि । चित्त खगेस राम कर समुझि परइ कहु काहि ॥

Verse

बलकल भूषन फल असन तृन सज्या द्रुम प्रीति । तिन्ह समयन लंका दई यह रघुबर की रीति ॥

Verse

जो संपति सिव रावनहि दीन्हि दिएँ दस माथ । सोइ संपदा बिभीषनहि सकुचि दीन्हि रघुनाथ ॥

Verse

अबिचल राज बिभीषनहि दीन्ह राम रघुराज । अजहुँ बिराजत लंक पर तुलसी सहित समाज ॥

Verse

कहा बिभीषन लै मिल्यो कहा दियो रघुनाथ । तुलसी यह जाने बिना मूढ़ मीजिहैं हाथ ॥

Verse

बैरि बंधु निसिचर अधम तज्यो न भरें कलंक । झूठें अघ सिय परिहरी तुलसी साइँ ससंक ॥

Verse

तेहि समाज कियो कठिन पन जेहिं तौल्यो कैलास । तुलसी प्रभु महिमा कहौं सेवक को बिस्वास ॥

Verse

सभा सभासद निरखि पट पकरि उठायो हाथ । तुलसी कियो इगारहों बसन बेस जदुनाथ ॥

Verse

त्राहि तीनि कह्यो द्रौपदी तुलसी राज समाज । प्रथम बढ़े पट बिय बिकल चहत चकित निज काज ॥

Verse

सुख जीवन सब कोउ चहत सुख जीवन हरि हाथ । तुलसी दाता मागनेउ देखिअत अबुध अनाथ ॥

Verse

कृपन देइ पाइअ परो बिनु साधें सिधि होइ । सीतापति सनमुख समुझि जौ कीजै सुभ सोइ ॥

Verse

दंडक बन पावन करन चरन सरोज प्रभाउ । ऊसर जामहिं खल तरहिं होइ रंक ते राउ ॥

Verse

बिनहिं रितु तरुबर फरत सिला द्रवहि जल जोर । राम लखन सिय करि कृपा जब चितवत जेहि ओर ॥

Verse

सिला सुतिय भइ गिरि तरे मृतक जिए जग जान । राम अनुग्रह सगुन सुभ सुलभ सकल कल्यान ॥

Verse

सिला साप मोचन चरन सुमिरहु तुलसीदास । तजहु सोच संकट मिटिहिं पूजहि मनकी आस ॥

Verse

मुए जिआए भालु कपि अवध बिप्रको पूत । सुमिरहु तुलसी ताहि तू जाको मारुति दूत ॥

Verse

प्रार्थना काल करम गुन दोर जग जीव तिहारे हाथ । तुलसी रघुबर रावरो जानु जानकीनाथ ॥

Verse

रोग निकर तनु जरठपनु तुलसी संग कुलोग । राम कृपा लै पालिऐ दीन पालिबे जोग ॥

Verse

मो सम दीन न दीन हित तुम्ह समान रघुबीर । अस बिचारि रघुबंस मनि हरहु बिषम भव भीर ॥

Verse

भव भुअंग तुलसी नकुल डसत ग्यान हरि लेत । चित्रकूट एक औषधी चितवत होत सचेत ॥

Verse

हौंहु कहावत सबु कहत राम सहत उपहास । साहिब सीतानाथ सो सेवक तुलसीदास ॥

bhāga 6
bhāga 8

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms