Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 6

भाग ६

Verse

सोरठा अस बिचारि मतिधीर तजि कुतर्क संसय सकल । भजहु राम रघुबीर करुनाकर सुंदर सुखद ॥

Verse

भाव बस्य भगवान सुख निधान करुना भवन । तजि ममता मद मान भजिअ सदा सीता रवन ॥

Verse

कहहिं बिमलमति संत बेद पुरान बिचारि अस । द्रवहिं जानकी कंत तब छूटै संसार दुख ॥

Verse

बिनु गुरु होइ कि ग्यान ग्यान कि होइ बिराग बिनु । गावहिं बेद पुरान सुख कि लहिअ हरि भगति बिनु ॥

Verse

दोहा रामचंद्र के भजन बिनु जो चह पद निर्बान । ग्यानवंत अपि सो नर पसु बिनु पूँछ बिषान ॥

Verse

जरउ सो संपति सदन सुखु सुहृद मातु पितु भाइ । सनमुख होत जो रामपद करइ न सहस सहाइ ॥

Verse

सेइ साधु गुरु समुझि सिखि राम भगति थिरताइ । लरिकाई को पैरिबो तुलसी बिसरि न जाइ ॥

Verse

रामसेवककी महिमा सबइ कहावत राम के सबहि राम की आस । राम कहहिं जेहि आपनो तेहि भजु तुलसीदास ॥

Verse

जेहि सरीर रति राम सों सोइ आदरहिं सुजान । रुद्रदेह तजि नेहबस बानर भे हनुमान ॥

Verse

जानि राम सेवा सरस समुझि करब अनुमान । पुरुषा ते सेवक भए हर ते भे हनुमान ॥

Verse

तुलसी रघुबर सेवकहि खल डाटत मन माखि । बाजराज के बालकहि लवा दिखावत आँखि ॥

Verse

रावन रिपुके दास तें कायर करहिं कुचालि । खर दूषन मारीच ज्यों नीच जाहिंगे कालि ॥

Verse

पुन्य पाप जस अजस के भावी भाजन भूरि । संकट तुलसीदास को राम करहिंगे दूरि ॥

Verse

खेलत बालक ब्याल सँग मेलत पावक हाथ । तुलसी सिसु पितु मातु ज्यों राखत सिय रघुनाथ ॥

Verse

तुलसी दिन भल साहु कहँ भली चोर कहँ राति । निसि बासर ता कहँ भलो मानै राम इताति ॥

Verse

राम महिमा तुलसी जाने सुनि समुझि कृपासिंधु रघुराज । महँगे मनि कंचन किए सौंधे जग जल नाज ॥

Verse

रामभजनकी महिमा सेवा सील सनेह बस करि परिहरि प्रिय लोग । तुलसी ते सब राम सों सुखद सँजोग बियोग ॥

Verse

चारि चहत मानस अगम चनक चारि को लाहु । चारि परिहरें चारि को दानि चारि चख चाहु ॥

bhāga 5
bhāga 7

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms