Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 5

भाग ५

Verse

श्रीरामकी कृपा राम निकाई रावरी है सबही को नीक । जौं यह साँची है सदा तौ नीको तुलसीक ॥

Verse

तुलसी राम जो आदर्यो खोटो खरो खरोइ । दीपक काजर सिर धर्यो धर्यो सुधर्यो धरोइ ॥

Verse

तनु बिचित्र कायर बचन अहि अहार मन घोर । तुलसी हरि भए पच्छधर ताते कह सब मोर ॥

Verse

लहइ न फूटी कौंड़िहू को चाहै केहि काज । सो तुलसी महँगो कियो राम गरीब निवाज ॥

Verse

घर घर माँगे टूक पुनि भूपति पूजे पाय । जे तुलसी तब राम बिनु ते अब राम सहाय ॥

Verse

तुलसी राम सुदीठि तें निबल होत बलवान । बैर बालि सुग्रीव कें कहा कियो हनुमान ॥

Verse

तुलसी रामहु तें अधिक राम भगत जियँ जान । रिनिया राजा राम भे धनिक भए हनुमान ॥

Verse

कियो सुसेवक धरम कपि प्रभु कृतग्य जियँ जानि । जोरि हाथ ठाढ़े भए बरदायक बरदानि ॥

Verse

भगत हेतु भगवान प्रभु राम धरेउ तनु भूप । किए चरित पावन परम प्राकृत नर अनुरुप ॥

Verse

ग्यान गिरा गोतीत अज माया मन गुन पार । सोइ सच्चिदानंदघन कर नर चरित उदार ॥

Verse

हिरन्याच्छ भ्राता सहित मधु कैटभ बलवान । जेहिं मारे सोइ अवतरेउ कृपासिंधु भगवान ॥

Verse

सुद्ध सच्चिदानंदमय कंद भानुकुल केतु । चरित करत नर अनुहरत संसृति सागर सेतु ॥

Verse

भगवान की बाललीला बाल बिभूषन बसन बर धूरि धूसरित अंग । बालकेलि रघुबर करत बाल बंधु सब संग ॥

Verse

अनुदिन अवध बधावने नित नव मंगल मोद । मुदित मातु पितु लोग लखि रघुबर बाल बिनोद ॥

Verse

राज अजिर राजत रुचिर कोसलपालक बाल । जानु पानि चर चरित बर सगुन सुमंगल माल ॥

Verse

नाम ललित लीला ललित ललित रूप रघुनाथ । ललित बसन भूषन ललित ललित अनुज सिसु साथ ॥

Verse

राम भरत लछिमन ललित सत्रु समन सुभ नाम । सुमिरत दसरथ सुवन सब पूजहिं सब मन काम ॥

Verse

बालक कोसलपाल के सेवकपाल कृपाल । तुलसी मन मानस बसत मंगल मंजु मराल ॥

Verse

भगत भूमि भूसुर सुरभि सुर हित लागि कृपाल । करत चरित धरि मनुज तनु सुनत मिटहिं जगजाल ॥

Verse

निज इच्छा प्रभु अवतरइ सुर महि गो द्विज लागि । सगुन उपासक संग तहँ रहहिं मोच्छ सब त्यागि ॥

Verse

प्रार्थना परमानंद कृपायतन मन परिपूरन काम । प्रेम भगति अनपायनी देहु हमहि श्रीराम ॥

Verse

भजनकी महिमा बारि मथें घृत होइ बरु सिकता ते बरु तेल । बिनु हरि भजन न भव तरिअ यह सिद्धांत अपेल ॥

Verse

हरि माया कृत दोष गुन बिनु हरि भजन न जाहिं । भजिअ राम सब काम तजि अस बिचारि मन माहिं ॥

Verse

जो चेतन कहँ जड़ करइ जड़हि करइ चैतन्य । अस समर्थ रघुनायकहि भजहिं जीव ते धन्य ॥

Verse

श्रीरघुबीर प्रताप ते सिंधु तरे पाषान । ते मतिमंद जे राम तजि भजहिं जाइ प्रभु आन ॥

Verse

लव निमेष परमानु जुग बरस कलप सर चंड । भजसि न मन तेहि राम कहँ कालु जासु कोदंड ॥

Verse

तब लगि कुसल न जीव कहुँ सपनेहुँ मन बिश्राम । जब लगि भजत न राम कहुँ सोकधाम तजि काम ॥

Verse

बिनु सतसंग न हरिकथा तेहिं बिनु मोह न भाग । मोह गएँ बिनु रामपद होइ न दृढ अनुराग ॥

Verse

बिनु बिस्वास भगति नहिं तेहि बिनु द्रवहिं न रामु । राम कृपा बिनु सपनेहुँ जीव न ल बिश्रामु ॥

bhāga 4
bhāga 6

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms