dohAvalI
bhāga 4
भाग ४
Verse
भक्तिका स्वरुप प्रीति राम सों नीति पथ चलिय राग रिस जीति । तुलसी संतन के मते इहै भगति की रीति ॥
Verse
कलियुगसे कौन नहीं छला जाता सत्य बचन मानस बिमल कपट रहित करतूति । तुलसी रघुबर सेवकहि सकै न कलिजुग धूति ॥
Verse
तुलसी सुखी जो राम सों दुखी सो निज करतूति । करम बचन मन ठीक जेहि तेहि न सकै कलि धूति ॥
Verse
गोस्वामीजीकी प्रेम-कामना नातो नाते राम कें राम सनेहँ सनेहु । तुलसी माँगत जोरि कर जनम जनम सिव देहु ॥
Verse
सब साधनको एक फल जेहिं जान्यो सो जान । ज्यों त्यों मन मंदिर बसहिं राम धरें धनु बान ॥
Verse
जौं जगदीस तौ अति भलो जौं महीस तौ भाग । तुलसी चाहत जनम भरि राम चरन अनुराग ॥
Verse
परौ नरक फल चारि सिसु मीच डाकिनी खाउ । तुलसी राम सनेह को जो फल सो जरि जाउ ॥
Verse
रामभक्तके लक्षण हित सों हित, रति राम सों, रिपु सों बैर बिहाउ । उदासीन सब सों सरल तुलसी सहज सुभाउ ॥
Verse
तुलसी ममता राम सों समता सब संसार । राग न रोष न दोष दुख दास भए भव पार ॥
Verse
उद्बोधन रामहि डरु करु राम सों ममता प्रीति प्रतीति । तुलसी निरुपधि राम को भएँ हारेहूँ जीति ॥
Verse
तुलसी राम कृपालु सों कहि सुनाउ गुन दोष । होय दूबरी दीनता परम पीन संतोष ॥
Verse
सुमिरन सेवा राम सों साहब सों पहिचानि । ऐसेहु लाभ न ललक जो तुलसी नित हित हानि ॥
Verse
जानें जानन जोइऐ बिनु जाने को जान । तुलसी यह सुनि समुझि हियँ आनु धरें धनु बान ॥
Verse
करमठ कठमलिया कहैं ग्यानी ग्यान बिहीन । तुलसी त्रिपथ बिहाइ गो राम दुआरें दीन ॥
Verse
बाधक सब सब के भए साधक भए न कोइ । तुलसी राम कृपालु तें भलो होइ सो होइ ॥
Verse
शिव और रामकी एकता संकर प्रिय मम द्रोही सिव द्रोही मम दास । ते नर करहिं कलप भरि घोर नरक महुँ बास ॥
Verse
बिलग बिलग सुख संग दुख जनम मरन सोइ रीति । रहिअत राखे राम कें गए ते उचित अनीति ॥
Verse
रामप्रेमकी सर्वोत्कृष्टता जाँय कहब करतूति बिनु जायँ जोग बिन छेम । तुलसी जायँ उपाय सब बिना राम पद प्रेम ॥
Verse
लोग मगन सब जोगहीं जोग जाँय बिनु छेम । त्यों तुलसीके भावगत राम प्रेम बिनु नेम ॥
