Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 3

भाग ३

Verse

रामविमुखताका कुफल तुलसी श्रीरघुबीर तजि करै भरोसो और । सुख संपति की का चली नरकहुँ नाहीं ठौर ॥

Verse

तुलसी परिहरि हरि हरहि पाँवर पूजहिं भूत । अंत फजीहत होहिंगे गनिका के से पूत ॥

Verse

सेये सीता राम नहिं भजे न संकर गौरि । जनम गँवायो बादिहीं परत पराई पौरि ॥

Verse

तुलसी हरि अपमान तें होइ अकाज समाज । राज करत रज मिलि गए सदल सकुल कुरुराज ॥

Verse

तुलसी रामहि परिहरें निपट हानि सुन ओझ । सुरसरि गत सोई सलिल सुरा सरिस गंगोझ ॥

Verse

राम दूरि माया बढ़ति घटति जानि मन माँह । भूरि होति रबि दूरि लखि सिर पर पगतर छाँह ॥

Verse

साहिब सीतानाथ सों जब घटिहै अनुराग । तुलसी तबहीं भालतें भभरि भागिहैं भाग ॥

Verse

करिहौ कोसलनाथ तजि जबहिं दूसरी आस । जहाँ तहाँ दुख पाइहौं तबहीं तुलसीदास ॥

Verse

बिंधि न ईंधन पाइऐ सागर जुरै न नीर । परै उपास कुबेर घर जो बिपच्छ रघुबीरो ॥

Verse

बरसा को गोबर भयो को चहै को करै प्रीति । तुलसी तू अनुभवहि अब राम बिमुख की रीति ॥

Verse

सबहिं समरथहि सुखद प्रिय अच्छम प्रिय हितकारि । कबहुँ न काहुहि राम प्रिय तुलसी कहा बिचारि ॥

Verse

तुलसी उद्यम करम जुग जब जेहि राम सुडीठि । होइ सुफल सोइ ताहि सब सनमुख प्रभु तन पीठि ॥

Verse

राम कामतरु परिहरत सेवत कलि तरु ठूँठ । स्वारथ परमारथ चहत सकल मनोरथ झूँठ ॥

Verse

कल्याणका सुगम उपाय निज दूषन गुन राम के समुझें तुलसीदास । होइ भलो कलिकाल हूँ उभय लोक अनयास ॥

Verse

कै तोहि लागहिं राम प्रिय कै तू प्रभु प्रिय होहि । दुइ में रुचै जो सुगम सो कीबे तुलसी तोहि ॥

Verse

तुलसी दुइ महँ एक ही खेल छाँड़ि छल खेलु । कै करु ममता राम सों के ममता परहेलु ॥

Verse

श्रीरामजीकी प्राप्तिका सुगम उपाय निगम अगम साहेब सुगम राम साँचिली चाह । अंबु असन अवलोकिअत सुलभ सबै जग माँह ॥

Verse

सनमुख आवत पथिक ज्यों दिएँ दाहिनो बाम । तैसोइ होत सु आप को त्यों ही तुलसी राम ॥

Verse

रामप्रेमके लिये वैराग्यकी आवश्यकता राम प्रेम पथ पेखिऐ दिएँ बिषय तन पीठि । तुलसी केंचुरि परिहरें होत साँपहू दीठि ॥

Verse

तुलसी जौ लौं बिषय की मुधा माधुरी मीठि । तौ लौं सुधा सहस्त्र सम राम भगति सुठि सीठि ॥

Verse

शरणागतिकी महिमा जैसो तैसो रावरो केवल कोसलपाल । तौ तुलसी को है भलो तिहूँ लोक तिहुँ काल ॥

Verse

है तुलसी कें एक गुन अवगुन निधि कहैं लोग । भलो भरोसो रावरो राम रीझिबे जोग ॥

bhāga 2
bhāga 4

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms