Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 2

भाग २

Verse

रामप्रेमके बिना सब व्यर्थ है रसना साँपिनि बदन बिल जे न जपहिं हरिनाम । तुलसी प्रेम न राम सों ताहि बिधाता बाम ॥

Verse

हिय फाटहुँ फूटहुँ नयन जरउ सो तन केहि काम । द्रवहिं स्त्रवहिं पुलकइ नहीं तुलसी सुमिरत राम ॥

Verse

रामहि सुमिरत रन भिरत देत परत गुरु पाँय । तुलसी जिन्हहि न पुलक तनु ते जग जीवत जायँ ॥

Verse

सोरठा हृदय सो कुलिस समान जो न द्रवइ हरिगुन सुनत । कर न राम गुन गान जीह सो दादुर जीह सम ॥

Verse

स्त्रवै न सलिल सनेहु तुलसी सुनि रघुबीर जस । ते नयना जनि देहु राम करहु बरु आँधरो ॥

Verse

रहैं न जल भरि पूरि राम सुजस सुनि रावरो । तिन आँखिन में धूरि भरि भरि मूठी मेलिये ॥

Verse

प्रार्थना बारक सुमिरत तोहि होहि तिन्हहि सम्मुख सुखद । क्यों न सँभारहि मोहि दया सिंधु दसरत्थ के ॥

Verse

रामकी और रामप्रेमकी महिमा साहिब होत सरोष सेवक को अपराध सुनि । अपने देखे दोष सपनेहु राम न उर धरे ॥

Verse

दोहा तुलसी रामहि आपु तें सेवक की रुचि मीठि । सीतापति से साहिबहि कैसे दीजै पीठि ॥

Verse

तुलसी जाके होयगी अंतर बाहिर दीठि । सो कि कृपालुहि देइगो केवटपालहि पीठि ॥

Verse

प्रभु तरु तर कपि डार पर ते किए आपु समान । तुलसी कहूँ न राम से साहिब सील निधान ॥

Verse

उद्बोधन रे मन सब सों निरस ह्वै सरस राम सों होहि । भलो सिखावन देत है निसि दिन तुलसी तोहि ॥

Verse

हरे चरहिं तापहि बरे फरें पसारहिं हाथ । तुलसी स्वारथ मीत सब परमारथ रघुनाथ ॥

Verse

स्वारथ सीता राम सों परमारथ सिय राम । तुलसी तेरो दूसरे द्वार कहा कहु काम ॥

Verse

स्वारथ परमारथ सकल सुलभ एक ही ओर । द्वार दूसरे दीनता उचित न तुलसी तोर ॥

Verse

तुलसी स्वारथ राम हित परमारथ रघुबीर । सेवक जाके लखन से पवनपूत रनधीर ॥

Verse

ज्यों जग बैरी मीन को आपु सहित बिनु बारि । त्यों तुलसी रघुबीर बिनु गति आपनी बिचारि ॥

Verse

तुलसीदासजीकी अभिलाषा राम प्रेम बिनु दूबरो राम प्रेमहीं पीन । रघुबर कबहुँक करहुगे तुलसिहि ज्यों जल मीन ॥

Verse

रामप्रेमकी महत्ता राम सनेही राम गति राम चरन रति जाहि । तुलसी फल जग जनम को दियो बिधाता ताहि ॥

Verse

आपु आपने तें अधिक जेहि प्रिय सीताराम । तेहि के पग की पानहीं तुलसी तनु को चाम ॥

Verse

स्वारथ परमारथ रहित सीता राम सनेहँ । तुलसी सो फल चारि को फल हमार मत एहँ ॥

Verse

जे जन रूखे बिषय रस चिकने राम सनेहँ । तुलसी ते प्रिय राम को कानन बसहि कि गेहँ ॥

Verse

जथा लाभ संतोष सुख रघुबर चरन सनेह । तुलसी जो मन खूँद सम कानन बसहुँ कि गेह ॥

Verse

तुलसी जौं पै राम सों नाहिन सहज सनेह । मूँड़ मुड़ायो बादिहीं भाँड़ भयो तजि गेह ॥

bhāga 1
bhāga 3

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms