dohAvalI
bhāga 5
भाग ५
Verse
ते दिन गये अकारथी, संगत भई न संत । प्रेम बिना पशु जीवना, भक्ति बिना भगवंत ॥२०१॥
Verse
तीर तुपक से जो लड़े, सो तो शूर न होय । माया तजि भक्ति करे, सूर कहावै सोय ॥२०२॥
Verse
तन को जोगी सब करे, मन को बिरला कोय । सहजै सब विधि पाइये, जो मन जोगी होय ॥२०३॥
Verse
तब लग तारा जगमगे, जब लग उगे नसूर । तब लग जीव जग कर्मवश, जब लग ज्ञान ना पूर ॥२०४॥
Verse
दुर्लभ मानुष जनम है, देह न बारम्बार । तरुवर ज्यों पत्ती झड़े, बहुरि न लागे डार ॥२०५॥
Verse
दस द्वारे का पींजरा, तामें पंछी मौन । रहे को अचरज भयौ, गये अचम्भा कौन ॥२०६॥
Verse
धीरे-धीरे रे मना, धीरे सब कुछ होय । माली सीचें सौ घड़ा, ॠतु आए फल होय ॥२०७॥
Verse
न्हाये धोये क्या हुआ, जो मन मैल न जाय । मीन सदा जल में रहै, धोये बास न जाय ॥२०८॥
Verse
पाँच पहर धन्धे गया, तीन पहर गया सोय । एक पहर भी नाम बीन, मुक्ति कैसे होय ॥२०९॥
Verse
पोथी पढ़-पढ़ जग मुआ, पंडित भया न कोय । ढ़ाई आखर प्रेम का, पढ़ै सो पंड़ित होय ॥२१०॥
Verse
पानी केरा बुदबुदा, अस मानस की जात । देखत ही छिप जाएगा, ज्यों सारा परभात ॥२११॥
Verse
पाहन पूजे हरि मिलें, तो मैं पूजौं पहार । याते ये चक्की भली, पीस खाय संसार ॥२१२॥
Verse
पत्ता बोला वृक्ष से, सुनो वृक्ष बनराय । अब के बिछुड़े ना मिले, दूर पड़ेंगे जाय ॥२१३॥
Verse
प्रेमभाव एक चाहिए, भेष अनेक बजाय । चाहे घर में बास कर, चाहे बन मे जाय ॥२१४॥
Verse
बन्धे को बँनधा मिले, छूटे कौन उपाय । कर संगति निरबन्ध की, पल में लेय छुड़ाय ॥२१५॥
Verse
बूँद पड़ी जो समुद्र में, ताहि जाने सब कोय । समुद्र समाना बूँद में, बूझै बिरला कोय ॥२१६॥
Verse
बाहर क्या दिखराइये, अन्तर जपिए राम । कहा काज संसार से, तुझे धनी से काम ॥२१७॥
Verse
बानी से पहचानिए, साम चोर की घात । अन्दर की करनी से सब, निकले मुँह की बात ॥२१८॥
Verse
बड़ा हुआ सो क्या हुआ, जैसे पेड़ खजूर । पँछी को छाया नहीं, फल लागे अति दूर ॥२१९॥
Verse
मूँड़ मुड़ाये हरि मिले, सब कोई लेय मुड़ाय । बार-बार के मुड़ते, भेड़ न बैकुण्ठ जाय ॥२२०॥
Verse
माया तो ठगनी बनी, ठगत फिरे सब देश । जा ठग ने ठगनी ठगो, ता ठग को आदेश ॥२२१॥
Verse
भज दीना कहूँ और ही, तन साधुन के संग । कहैं कबीर कारी गजी, कैसे लागे रंग ॥२२२॥
Verse
माया छाया एक सी, बिरला जाने कोय । भागत के पीछे लगे, सन्मुख भागे सोय ॥२२३॥
Verse
मथुरा भावै द्वारिका, भावे जो जगन्नाथ । साधु संग हरि भजन बिनु, कछु न आवे हाथ ॥२२४॥
Verse
माली आवत देख के, कलियान करी पुकार । फूल-फूल चुन लिए, काल हमारी बार ॥२२५॥
Verse
मैं रोऊँ सब जगत् को, मोको रोवे न कोय । मोको रोवे सोचना, जो शब्द बोय की होय ॥२२६॥
Verse
ये तो घर है प्रेम का, खाला का घर नाहिं । सीस उतारे भुँई धरे, तब बैठें घर माहिं ॥२२७॥
Verse
या दुनियाँ में आ कर, छाँड़ि देय तू ऐंठ । लेना हो सो लेइले, उठी जात है पैंठ ॥२२८॥
Verse
राम नाम चीन्हा नहीं, कीना पिंजर बास । नैन न आवे नीदरौं, अलग न आवे भास ॥२२९॥
Verse
रात गंवाई सोय के, दिवस गंवाया खाय । हीरा जन्म अनमोल था, कौंड़ी बदले जाए ॥२३०॥
Verse
राम बुलावा भेजिया, दिया कबीरा रोय । जो सुख साधु सगं में, सो बैकुंठ न होय ॥२३१॥
Verse
संगति सों सुख्या ऊपजे, कुसंगति सो दुख होय । कह कबीर तहँ जाइये, साधु संग जहँ होय ॥२३२॥
Verse
साहिब तेरी साहिबी, सब घट रही समाय । ज्यों मेहँदी के पात में, लाली रखी न जाय ॥२३३॥
Verse
साँझ पड़े दिन बीतबै, चकवी दीन्ही रोय । चल चकवा वा देश को, जहाँ रैन नहिं होय ॥२३४॥
Verse
संह ही मे सत बाँटे, रोटी में ते टूक । कहे कबीर ता दास को, कबहुँ न आवे चूक ॥२३५॥
Verse
साईं आगे साँच है, साईं साँच सुहाय । चाहे बोले केस रख, चाहे घौंट मुण्डाय ॥२३६॥
Verse
लकड़ी कहै लुहार की, तू मति जारे मोहिं । एक दिन ऐसा होयगा, मैं जारौंगी तोहि ॥२३७॥
Verse
हरिया जाने रुखड़ा, जो पानी का गेह । सूखा काठ न जान ही, केतुउ बूड़ा मेह ॥२३८॥
Verse
ज्ञान रतन का जतनकर माटी का संसार । आय कबीर फिर गया, फीका है संसार ॥२३९॥
Verse
ॠद्धि सिद्धि माँगो नहीं, माँगो तुम पै येह । निसि दिन दरशन शाधु को, प्रभु कबीर कहुँ देह ॥२४०॥
Verse
क्षमा बड़े न को उचित है, छोटे को उत्पात । कहा विष्णु का घटि गया, जो भुगु मारीलात ॥२४१॥
Verse
राम-नाम कै पटं तरै, देबे कौं कुछ नाहिं । क्या ले गुर संतोषिए, हौंस रही मन माहिं ॥२४२॥
Verse
बलिहारी गुर आपणौ, घौंहाड़ी कै बार । जिनि भानिष तैं देवता, करत न लागी बार ॥२४३॥
Verse
ना गुरु मिल्या न सिष भया, लालच खेल्या डाव । दुन्यू बूड़े धार में, चढ़ि पाथर की नाव ॥२४४॥
Verse
सतगुर हम सूं रीझि करि, एक कह्मा कर संग । बरस्या बादल प्रेम का, भींजि गया अब अंग ॥२४५॥
Verse
कबीर सतगुर ना मिल्या, रही अधूरी सीष । स्वाँग जती का पहरि करि, धरि-धरि माँगे भीष ॥२४६॥
Verse
यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान । सीस दिये जो गुरु मिलै, तो भी सस्ता जान ॥२४७॥
Verse
तू तू करता तू भया, मुझ में रही न हूँ । वारी फेरी बलि गई, जित देखौं तित तू ॥२४८॥
Verse
राम पियारा छांड़ि करि, करै आन का जाप । बेस्या केरा पूतं ज्यूं, कहै कौन सू बाप ॥२४९॥
Verse
कबीरा प्रेम न चषिया, चषि न लिया साव । सूने घर का पांहुणां, ज्यूं आया त्यूं जाव ॥२५०॥
