Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 4

भाग ४

Verse

कबीरा संग्ङति साधु की, जौ की भूसी खाय । खीर खाँड़ भोजन मिले, ताकर संग न जाय ॥१५१॥

Verse

एक ते जान अनन्त, अन्य एक हो आय । एक से परचे भया, एक बाहे समाय ॥१५२॥

Verse

कबीरा गरब न कीजिए, कबहूँ न हँसिये कोय । अजहूँ नाव समुद्र में, ना जाने का होय ॥१५३॥

Verse

कबीरा कलह अरु कल्पना, सतसंगति से जाय । दुख बासे भागा फिरै, सुख में रहै समाय ॥१५४॥

Verse

कबीरा संगति साधु की, जित प्रीत कीजै जाय । दुर्गति दूर वहावति, देवी सुमति बनाय ॥१५५॥

Verse

कबीरा संगत साधु की, निष्फल कभी न होय । होमी चन्दन बासना, नीम न कहसी कोय ॥१५६॥

Verse

को छूटौ इहिं जाल परि, कत फुरंग अकुलाय । ज्यों-ज्यों सुरझि भजौ चहै, त्यों-त्यों उरझत जाय ॥१५७॥

Verse

कबीरा सोया क्या करे, उठि न भजे भगवान । जम जब घर ले जाएँगे, पड़ा रहेगा म्यान ॥१५८॥

Verse

काह भरोसा देह का, बिनस जात छिन मारहिं । साँस-साँस सुमिरन करो, और यतन कछु नाहिं ॥१५९॥

Verse

काल करे से आज कर, सबहि सात तुव साथ । काल काल तू क्या करे काल काल के हाथ ॥१६०॥

Verse

काया काढ़ा काल घुन, जतन-जतन सो खाय । काया बह्रा ईश बस, मर्म न काहूँ पाय ॥१६१॥

Verse

कहा कियो हम आय कर, कहा करेंगे पाय । इनके भये न उतके, चाले मूल गवाय ॥१६२॥

Verse

कुटिल बचन सबसे बुरा, जासे होत न हार । साधु वचन जल रूप है, बरसे अम्रत धार ॥१६३॥

Verse

कहता तो बहूँना मिले, गहना मिला न कोय । सो कहता वह जान दे, जो नहीं गहना कोय ॥१६४॥

Verse

कबीरा मन पँछी भया, भये ते बाहर जाय । जो जैसे संगति करै, सो तैसा फल पाय ॥१६५॥

Verse

कबीरा लोहा एक है, गढ़ने में है फेर । ताहि का बखतर बने, ताहि की शमशेर ॥१६६॥

Verse

कहे कबीर देय तू, जब तक तेरी देह । देह खेह हो जाएगी, कौन कहेगा देह ॥१६७॥

Verse

करता था सो क्यों किया, अब कर क्यों पछिताय । बोया पेड़ बबूल का, आम कहाँ से खाय ॥१६८॥

Verse

कस्तूरी कुन्डल बसे, म्रग ढ़ूंढ़े बन माहिं । ऐसे घट-घट राम है, दुनिया देखे नाहिं ॥१६९॥

Verse

कबीरा सोता क्या करे, जागो जपो मुरार । एक दिना है सोवना, लांबे पाँव पसार ॥१७०॥

Verse

कागा काको घन हरे, कोयल काको देय । मीठे शब्द सुनाय के, जग अपनो कर लेय ॥१७१॥

Verse

कबिरा सोई पीर है, जो जा नैं पर पीर । जो पर पीर न जानइ, सो काफिर के पीर ॥१७२॥

Verse

कबिरा मनहि गयन्द है, आकुंश दै-दै राखि । विष की बेली परि रहै, अम्रत को फल चाखि ॥१७३॥

Verse

कबीर यह जग कुछ नहीं, खिन खारा मीठ । काल्ह जो बैठा भण्डपै, आज भसाने दीठ ॥१७४॥

Verse

कबिरा आप ठगाइए, और न ठगिए कोय । आप ठगे सुख होत है, और ठगे दुख होय ॥१७५॥

Verse

कथा कीर्तन कुल विशे, भव सागर की नाव । कहत कबीरा या जगत, नाहीं और उपाय ॥१७६॥

Verse

कबिरा यह तन जात है, सके तो ठौर लगा । कै सेवा कर साधु की, कै गोविंद गुनगा ॥१७७॥

Verse

कलि खोटा सजग आंधरा, शब्द न माने कोय । चाहे कहूँ सत आइना, सो जग बैरी होय ॥१७८॥

Verse

केतन दिन ऐसे गए, अन रुचे का नेह । अवसर बोवे उपजे नहीं, जो नहिं बरसे मेह ॥१७९॥

Verse

कबीर जात पुकारया, चढ़ चन्दन की डार । वाट लगाए ना लगे फिर क्या लेत हमार ॥१८०॥

Verse

कबीरा खालिक जागिया, और ना जागे कोय । जाके विषय विष भरा, दास बन्दगी होय ॥१८१॥

Verse

गाँठि न थामहिं बाँध ही, नहिं नारी सो नेह । कह कबीर वा साधु की, हम चरनन की खेह ॥१८२॥

Verse

खेत न छोड़े सूरमा, जूझे को दल माँह । आशा जीवन मरण की, मन में राखे नाँह ॥१८३॥

Verse

चन्दन जैसा साधु है, सर्पहि सम संसार । वाके अग्ङ लपटा रहे, मन मे नाहिं विकार ॥१८४॥

Verse

घी के तो दर्शन भले, खाना भला न तेल । दाना तो दुश्मन भला, मूरख का क्या मेल ॥१८५॥

Verse

गारी ही सो ऊपजे, कलह कष्ट और भींच । हारि चले सो साधु हैं, लागि चले तो नीच ॥१८६॥

Verse

चलती चक्की देख के, दिया कबीरा रोय । दुइ पट भीतर आइके, साबित बचा न कोय ॥१८७॥

Verse

जा पल दरसन साधु का, ता पल की बलिहारी । राम नाम रसना बसे, लीजै जनम सुधारि ॥१८८॥

Verse

जब लग भक्ति से काम है, तब लग निष्फल सेव । कह कबीर वह क्यों मिले, नि:कामा निज देव ॥१८९॥

Verse

जो तोकूं काँटा बुवै, ताहि बोय तू फूल । तोकू फूल के फूल है, बाँकू है तिरशूल ॥१९०॥

Verse

जा घट प्रेम न संचरे, सो घट जान समान । जैसे खाल लुहार की, साँस लेतु बिन प्रान ॥१९१॥

Verse

ज्यों नैनन में पूतली, त्यों मालिक घर माहिं । मूर्ख लोग न जानिए, बहर ढ़ूंढ़त जांहि ॥१९२॥

Verse

जाके मुख माथा नहीं, नाहीं रूप कुरूप । पुछुप बास तें पामरा, ऐसा तत्व अनूप ॥१९३॥

Verse

जहाँ आप तहाँ आपदा, जहाँ संशय तहाँ रोग । कह कबीर यह क्यों मिटैं, चारों बाधक रोग ॥१९४॥

Verse

जाति न पूछो साधु की, पूछि लीजिए ज्ञान । मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान ॥१९५॥

Verse

जल की जमी में है रोपा, अभी सींचें सौ बार । कबिरा खलक न तजे, जामे कौन वोचार ॥१९६॥

Verse

जहाँ ग्राहक तँह मैं नहीं, जँह मैं गाहक नाय । बिको न यक भरमत फिरे, पकड़ी शब्द की छाँय ॥१९७॥

Verse

झूठे सुख को सुख कहै, मानता है मन मोद । जगत चबेना काल का, कुछ मुख में कुछ गोद ॥१९८॥

Verse

जो तु चाहे मुक्ति को, छोड़ दे सबकी आस । मुक्त ही जैसा हो रहे, सब कुछ तेरे पास ॥१९९॥

Verse

जो जाने जीव आपना, करहीं जीव का सार । जीवा ऐसा पाहौना, मिले न दीजी बार ॥२००॥

bhāga 3
bhāga 5

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms