Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 3

भाग ३

Verse

तब लग तारा जगमगे, जब लग उगे न सूर । तब लग जीव जग कर्मवश, ज्यों लग ज्ञान न पूर ॥१०१॥

Verse

आस पराई राख्त, खाया घर का खेत । औरन को प्त बोधता, मुख में पड़ रेत ॥१०२॥

Verse

सोना, सज्जन, साधु जन, टूट जुड़ै सौ बार । दुर्जन कुम्भ कुम्हार के, ऐके धका दरार ॥१०३॥

Verse

सब धरती कारज करूँ, लेखनी सब बनराय । सात समुद्र की मसि करूँ गुरुगुन लिखा न जाय ॥१०४॥

Verse

बलिहारी वा दूध की, जामे निकसे घीव । घी साखी कबीर की, चार वेद का जीव ॥१०५॥

Verse

आग जो लागी समुद्र में, धुआँ न प्रकट होय । सो जाने जो जरमुआ, जाकी लाई होय ॥१०६॥

Verse

साधु गाँठि न बाँधई, उदर समाता लेय । आगे-पीछे हरि खड़े जब भोगे तब देय ॥१०७॥

Verse

घट का परदा खोलकर, सन्मुख दे दीदार । बाल सने ही सांइया, आवा अन्त का यार ॥१०८॥

Verse

कबिरा खालिक जागिया, और ना जागे कोय । जाके विषय विष भरा, दास बन्दगी होय ॥१०९॥

Verse

ऊँचे कुल में जामिया, करनी ऊँच न होय । सौरन कलश सुरा, भरी, साधु निन्दा सोय ॥११०॥

Verse

सुमरण की सुब्यों करो ज्यों गागर पनिहार । होले-होले सुरत में, कहैं कबीर विचार ॥१११॥

Verse

सब आए इस एक में, डाल-पात फल-फूल । कबिरा पीछा क्या रहा, गह पकड़ी जब मूल ॥११२॥

Verse

जो जन भीगे रामरस, विगत कबहूँ ना रूख । अनुभव भाव न दरसते, ना दु:ख ना सुख ॥११३॥

Verse

सिंह अकेला बन रहे, पलक-पलक कर दौर । जैसा बन है आपना, तैसा बन है और ॥११४॥

Verse

यह माया है चूहड़ी, और चूहड़ा कीजो । बाप-पूत उरभाय के, संग ना काहो केहो ॥११५॥

Verse

जहर की जर्मी में है रोपा, अभी खींचे सौ बार । कबिरा खलक न तजे, जामे कौन विचार ॥११६॥

Verse

जग मे बैरी कोई नहीं, जो मन शीतल होय । यह आपा तो डाल दे, दया करे सब कोय ॥११७॥

Verse

जो जाने जीव न आपना, करहीं जीव का सार । जीवा ऐसा पाहौना, मिले ना दूजी बार ॥११८॥

Verse

कबीर जात पुकारया, चढ़ चन्दन की डार । बाट लगाए ना लगे फिर क्या लेत हमार ॥११९॥

Verse

लोग भरोसे कौन के, बैठे रहें उरगाय । जीय रही लूटत जम फिरे, मैँढ़ा लुटे कसाय ॥१२०॥

Verse

एक कहूँ तो है नहीं, दूजा कहूँ तो गार । है जैसा तैसा हो रहे, रहें कबीर विचार ॥१२१॥

Verse

जो तु चाहे मुक्त को, छोड़े दे सब आस । मुक्त ही जैसा हो रहे, बस कुछ तेरे पास ॥१२२॥

Verse

साँई आगे साँच है, साँई साँच सुहाय । चाहे बोले केस रख, चाहे घौंट भुण्डाय ॥१२३॥

Verse

अपने-अपने साख की, सबही लीनी मान । हरि की बातें दुरन्तरा, पूरी ना कहूँ जान ॥१२४॥

Verse

खेत ना छोड़े सूरमा, जूझे दो दल मोह । आशा जीवन मरण की, मन में राखें नोह ॥१२५॥

Verse

लीक पुरानी को तजें, कायर कुटिल कपूत । लीख पुरानी पर रहें, शातिर सिंह सपूत ॥१२६॥

Verse

सन्त पुरुष की आरसी, सन्तों की ही देह । लखा जो चहे अलख को, उन्हीं में लख लेह ॥१२७॥

Verse

भूखा-भूखा क्या करे, क्या सुनावे लोग । भांडा घड़ निज मुख दिया, सोई पूर्ण जोग ॥१२८॥

Verse

गर्भ योगेश्वर गुरु बिना, लागा हर का सेव । कहे कबीर बैकुण्ठ से, फेर दिया शुक्देव ॥१२९॥

Verse

प्रेमभाव एक चाहिए, भेष अनेक बनाय । चाहे घर में वास कर, चाहे बन को जाय ॥१३०॥

Verse

कांचे भाडें से रहे, ज्यों कुम्हार का देह । भीतर से रक्षा करे, बाहर चोई देह ॥१३१॥

Verse

साँई ते सब होते है, बन्दे से कुछ नाहिं । राई से पर्वत करे, पर्वत राई माहिं ॥१३२॥

Verse

केतन दिन ऐसे गए, अन रुचे का नेह । अवसर बोवे उपजे नहीं, जो नहीं बरसे मेह ॥१३३॥

Verse

एक ते अनन्त अन्त एक हो जाय । एक से परचे भया, एक मोह समाय ॥१३४॥

Verse

साधु सती और सूरमा, इनकी बात अगाध । आशा छोड़े देह की, तन की अनथक साध ॥१३५॥

Verse

हरि संगत शीतल भया, मिटी मोह की ताप । निशिवासर सुख निधि, लहा अन्न प्रगटा आप ॥१३६॥

Verse

आशा का ईंधन करो, मनशा करो बभूत । जोगी फेरी यों फिरो, तब वन आवे सूत ॥१३७॥

Verse

आग जो लगी समुद्र में, धुआँ ना प्रकट होय । सो जाने जो जरमुआ, जाकी लाई होय ॥१३८॥

Verse

अटकी भाल शरीर में, तीर रहा है टूट । चुम्बक बिना निकले नहीं, कोटि पठन को फूट ॥१३९॥

Verse

अपने-अपने साख की, सब ही लीनी भान । हरि की बात दुरन्तरा, पूरी ना कहूँ जान ॥१४०॥

Verse

आस पराई राखता, खाया घर का खेत । और्न को पथ बोधता, मुख में डारे रेत ॥१४१॥

Verse

आवत गारी एक है, उलटन होय अनेक । कह कबीर नहिं उलटिये, वही एक की एक ॥१४२॥

Verse

आहार करे मनभावता, इंद्री की स्वाद । नाक तलक पूरन भरे, तो कहिए कौन प्रसाद ॥१४३॥

Verse

आए हैं सो जाएँगे, राजा रंक फकीर । एक सिंहासन चढ़ि चले, एक बाँधि जंजीर ॥१४४॥

Verse

आया था किस काम को, तू सोया चादर तान । सूरत सँभाल ए काफिला, अपना आप पह्चान ॥१४५॥

Verse

उज्जवल पहरे कापड़ा, पान-सुपरी खाय । एक हरि के नाम बिन, बाँधा यमपुर जाय ॥१४६॥

Verse

उतते कोई न आवई, पासू पूछूँ धाय । इतने ही सब जात है, भार लदाय लदाय ॥१४७॥

Verse

अवगुन कहूँ शराब का, आपा अहमक होय । मानुष से पशुआ भया, दाम गाँठ से खोय ॥१४८॥

Verse

एक कहूँ तो है नहीं, दूजा कहूँ तो गार । है जैसा तैसा रहे, रहे कबीर विचार ॥१४९॥

Verse

ऐसी वाणी बोलिए, मन का आपा खोए । औरन को शीतल करे, आपौ शीतल होय ॥१५०॥

bhāga 2
bhāga 4

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms