dohAvalI
bhāga 6
भाग ६
Verse
कबीरा राम रिझाइ लै, मुखि अमृत गुण गाइ । फूटा नग ज्यूं जोड़ि मन, संधे संधि मिलाइ ॥२५१॥
Verse
लंबा मारग, दूरिधर, विकट पंथ, बहुमार । कहौ संतो, क्यूं पाइये, दुर्लभ हरि-दीदार ॥२५२॥
Verse
बिरह-भुवगम तन बसै मंत्र न लागै कोइ । राम-बियोगी ना जिवै जिवै तो बौरा होइ ॥२५३॥
Verse
यह तन जालों मसि करों, लिखों राम का नाउं । लेखणि करूं करंक की, लिखी-लिखी राम पठाउं ॥२५४॥
Verse
अंदेसड़ा न भाजिसी, सदैसो कहियां । के हरि आयां भाजिसी, कैहरि ही पास गयां ॥२५५॥
Verse
इस तन का दीवा करौ, बाती मेल्यूं जीवउं । लोही सींचो तेल ज्यूं, कब मुख देख पठिउं ॥२५६॥
Verse
अंषड़ियां झाईं पड़ी, पंथ निहारि-निहारि । जीभड़ियाँ छाला पड़या, राम पुकारि-पुकारि ॥२५७॥
Verse
सब रग तंत रबाब तन, बिरह बजावै नित्त । और न कोई सुणि सकै, कै साईं के चित्त ॥२५८॥
Verse
जो रोऊँ तो बल घटै, हँसो तो राम रिसाइ । मन ही माहिं बिसूरणा, ज्यूँ घुँण काठहिं खाइ ॥२५९॥
Verse
कबीर हँसणाँ दूरि करि, करि रोवण सौ चित्त । बिन रोयां क्यूं पाइये, प्रेम पियारा मित्व ॥२६०॥
Verse
सुखिया सब संसार है, खावै और सोवे । दुखिया दास कबीर है, जागै अरु रौवे ॥२६१॥
Verse
परबति परबति मैं फिरया, नैन गंवाए रोइ । सो बूटी पाऊँ नहीं, जातैं जीवनि होइ ॥२६२॥
Verse
पूत पियारौ पिता कौं, गौहनि लागो घाइ । लोभ-मिठाई हाथ दे, आपण गयो भुलाइ ॥२६३॥
Verse
हाँसी खैलो हरि मिलै, कौण सहै षरसान । काम क्रोध त्रिष्णं तजै, तोहि मिलै भगवान ॥२६४॥
Verse
जा कारणि में ढ़ूँढ़ती, सनमुख मिलिया आइ । धन मैली पिव ऊजला, लागि न सकौं पाइ ॥२६५॥
Verse
पहुँचेंगे तब कहैगें, उमड़ैंगे उस ठांई । आजहूं बेरा समंद मैं, बोलि बिगू पैं काई ॥२६६॥
Verse
दीठा है तो कस कहूं, कह्मा न को पतियाइ । हरि जैसा है तैसा रहो, तू हरिष-हरिष गुण गाइ ॥२६७॥
Verse
भारी कहौं तो बहुडरौं, हलका कहूं तौ झूठ । मैं का जाणी राम कूं नैनूं कबहूं न दीठ ॥२६८॥
Verse
कबीर एक न जाण्यां, तो बहु जाण्यां क्या होइ । एक तै सब होत है, सब तैं एक न होइ ॥२६९॥
Verse
कबीर रेख स्यंदूर की, काजल दिया न जाइ । नैनूं रमैया रमि रह्मा, दूजा कहाँ समाइ ॥२७०॥
Verse
कबीर कूता राम का, मुतिया मेरा नाउं । गले राम की जेवड़ी, जित खैंचे तित जाउं ॥२७१॥
Verse
कबीर कलिजुग आइ करि, कीये बहुत जो भीत । जिन दिल बांध्या एक सूं, ते सुख सोवै निचींत ॥२७२॥
Verse
जब लग भगहित सकामता, सब लग निर्फल सेव । कहै कबीर वै क्यूँ मिलै निह्कामी निज देव ॥२७३॥
Verse
पतिबरता मैली भली, गले कांच को पोत । सब सखियन में यों दिपै, ज्यों रवि ससि को जोत ॥२७४॥
Verse
कामी अभी न भावई, विष ही कौं ले सोधि । कुबुध्दि न जीव की, भावै स्यंभ रहौ प्रमोथि ॥२७५॥
Verse
भगति बिगाड़ी कामियां, इन्द्री केरै स्वादि । हीरा खोया हाथ थैं, जनम गँवाया बादि ॥२७६॥
Verse
परनारी का राचणौ, जिसकी लहसण की खानि । खूणैं बेसिर खाइय, परगट होइ दिवानि ॥२७७॥
Verse
परनारी राता फिरैं, चोरी बिढ़िता खाहिं । दिवस चारि सरसा रहै, अति समूला जाहिं ॥२८८॥
Verse
ग्यानी मूल गँवाइया, आपण भये करना । ताथैं संसारी भला, मन मैं रहै डरना ॥२८९॥
Verse
कामी लज्जा ना करै, न माहें अहिलाद । नींद न माँगै साँथरा, भूख न माँगे स्वाद ॥२९०॥
Verse
कलि का स्वामी लोभिया, पीतलि घरी खटाइ । राज-दुबारा यौं फिरै, ज्यँ हरिहाई गाइ ॥२९१॥
Verse
स्वामी हूवा सीतका, पैलाकार पचास । राम-नाम काठें रह्मा, करै सिषां की आंस ॥२९२॥
Verse
इहि उदर के कारणे, जग पाच्यो निस जाम । स्वामी-पणौ जो सिरि चढ़यो, सिर यो न एको काम ॥२९३॥
Verse
ब्राह्म्ण गुरु जगत् का, साधू का गुरु नाहिं । उरझि-पुरझि करि भरि रह्मा, चारिउं बेदा मांहि ॥२९४॥
Verse
कबीर कलि खोटी भई, मुनियर मिलै न कोइ । लालच लोभी मसकरा, तिनकूँ आदर होइ ॥२९५॥
Verse
कलि का स्वमी लोभिया, मनसा घरी बधाई । दैंहि पईसा ब्याज़ को, लेखां करता जाई ॥२९६॥
Verse
कबीर इस संसार कौ, समझाऊँ कै बार । पूँछ जो पकड़ै भेड़ की उतर या चाहे पार ॥२९७॥
Verse
तीरथ करि-करि जग मुवा, डूंधै पाणी न्हाइ । रामहि राम जपतंडां, काल घसीटया जाइ ॥२९८॥
Verse
चतुराई सूवै पढ़ी, सोइ पंजर मांहि । फिरि प्रमोधै आन कौं, आपण समझे नाहिं ॥२९९॥
Verse
कबीर मन फूल्या फिरै, करता हूँ मैं घ्रंम । कोटि क्रम सिरि ले चल्या, चेत न देखै भ्रम ॥३००॥
