Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 24

भाग २४

Verse

साधनसे मनुष्य ऊपर उठता है और साधन बिना गिर जाता है उरबी परि कलहीन होइ ऊपर कलाप्रधान । तुलसी देखु कलाप गति साधन घन पहिचान ॥

Verse

सज्जनोको दुष्टोंका संग भी मङ्गलदायक होता है तुलसी संगति पोच की सुजनहि होति म-दानि । ज्यों हरि रूप सुताहि तें कीनि गोहारि आनि ॥

Verse

कलियुगमें कुटिलताकी वृद्धि कलि कुचालि सुभ मति हरनि सरलै दंडै चक्र । तुलसी यह निहचय भई बाढ़ि लेति नव बक्र ॥

Verse

आपसमें मेल रखना उत्तम है गो खग खे खग बारि खग तीनों माहिं बिसेक । तुलसी पीवैं फिरि चलैं रहैं फिरै सँग एक ॥

Verse

सब समय समतामे स्थित रहनेवाले पुरुष ही श्रेष्ठ हैं साधन समय सुसिद्धि लहि उभय मूल अनुकूल । तुलसी तीनिउ समय सम ते महि मंगल मूल ॥

Verse

जीवन किनका सफल है ? मातु पिता गुरु स्वामि सिख सिर धरि करहिं सुभायँ । लहेउ लाभु तिन्ह जनम कर नतरु जनमु जग जायँ ॥

Verse

पिताकी आज्ञाका पालन सुखका मूल है अनुचित उचित बिचारु तजि जे पालहिं पितु बैन । ते भाजन सुख सुजस के बसहिं अमरपति ऐन ॥

Verse

स्त्रीके लिये पतिसेवा ही कल्याणदायिनी है सोरठा सहज अपावनि नारि पति सेवत सुभ गति लहइ । जसु गावत श्रुति चारि अजहुँ तुलसिका हरिहि प्रिय ॥

Verse

शरणागतका त्याग पापका मूल है दोहा सरनागत कहुँ जे तजहिं निज अनहित अनुमानि । ते नर पावँर पापमय तिन्हहिं बिलोकत हानि ॥

Verse

तुलसी तृन जलकूल को निरबल निपट निकाज । कै राखे कै सँग चलै बाँह गहे की लाज ॥

Verse

कलियुगका वर्णन रामायन अनुहरत सिख जग भयो भारत रीति । तुलसी सठ की को सुनै कलि कुचालि पर प्रीति ॥

Verse

पात पात कै सींचिबो बरी बरी कै लोन । तुलसी खोटें चतुरपन कलि डहके कहु को न ॥

Verse

प्रीति सगाई सकल बिधि बनिज उपायँ अनेक । कल बल छल कलि मल मलिन डहकत एकहि एक ॥

Verse

दंभ सहित कलि धरम सब छल समेत ब्यवहार । स्वारथ सहित सनेह सब रूचि अनुहरत अचार ॥

Verse

चोर चतुर बटमार नट प्रभु प्रिय भँडुआ भंड । सब भच्छक परमारथी कलि सुपंथ पाषंड ॥

Verse

असुभ बेष भूषन धरें भच्छाभच्छ जे खाहीं । तेइ जोगी तेइ सिद्ध नर पूज्य ते कलिजुग माहिं ॥

Verse

सोरठा जे अपकारी चार तिन्ह कर गौरव मान्य तेइ । मन क्रम बचन लबार ते बकता कलिकाल महुँ ॥

Verse

दोहा ब्रह्मग्यान बिनु नारि नर कहहिं न दूसरि बात । कौड़ी लागि लोभ बस करहिं बिप्र गुर घात ॥

Verse

बादहिं सूद्र द्विजन्ह सन हम तुम्ह ते कछु घाटि । जानइ ब्रह्म सो बिप्रबर आँखि देखावहिं डाटि ॥

Verse

साखी सबदी दोहरा कहि कहनी उपखान । भगति निरूपहिं भगत कलि निंदहिं बेद पुरान ॥

Verse

श्रुति संमत हरिभगति पथ संजुत बिरति बिबेक । तेहि परिहरिहिं बिमोह बस कल्पहिं पंथ अनेक ॥

Verse

सकल धरम बिपरीत कलि कल्पित कोटि कुपंथ । पुन्य पराय पहार बन दुरे पुरान सुग्रन्थ ॥

Verse

धातुबाद निरुपाधि बर सद्गुरू लाभ सुमीत । देव दरस कलिकाल में पोथिन दुरे सभीत ॥

Verse

सुर सदननि तीरथ पुरिन निपट कुचालि कुसाज । मनहुँ मवा से मारि कलि राजत सहित समाज ॥

Verse

गोंड़ गवाँर नृपाल महि जमन महा महिपाल । साम न दान न भेद कलि केवल दंड कराल ॥

Verse

फोरहिं सिल लोढ़ा सदन लागें अढुक पहार । कायर कूर कुपूत कलि घष घर सहस डहार ॥

Verse

प्रगट चारि पद धर्म के कलि महुँ एक प्रधान । जेन केन बिधि दीन्हे दान करइ कल्यान ॥

Verse

कलिजुग सम जुग आन नहिं जौं नर कर बिस्वास । गाइ राम गुन गन बिमल भव तर बिनहिं प्रयास ॥

Verse

और चाहे जो भी घट जाय, भगवान से प्रेम नहीं घटना चाहिये श्रवन घटहुँ पुनि दृग घटहुँ घटउ सकल बल देह । इते घटें घटिहै कहा जौं न घटै हरिनेह ॥

bhāga 23
bhāga 25

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms