Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 23

भाग २३

Verse

प्रतिष्ठा दुःखका मूल है मागि मधुकरी खात ते सोवत गोड़ पसारि । पाप प्रतिष्ठा बढ़ि परी ताते बाढ़ी रारि ॥

Verse

तुलसी भेड़ी की धँसनि जड़ जनता सनमान । उपजत ही अभिमान भो खोवत मूढ़ अपान ॥

Verse

भेड़ियाधँसानका उदाहरण लही आँखि कब आँधरे बाँझ पूत कब ल्याइ । कब कोढ़ी काया लही जग बहराइच जाइ ॥

Verse

ऐश्वर्य पाकर मनुष्य अपनेको निडर मान बैठते हैं तुलसी निरभय होत नर सुनिअत सुरपुर जाइ । सो गति लखि ब्रत अछत तनु सुख संपति गति पाइ ॥

Verse

तुलसी तोरत तीर तरु बक हित हंस बिडारि । बिगत नलिन अलि मलिन जल सुरसरिहू बढ़िआरि ॥

Verse

अधिकरी बस औसरा भलेउ जानिबे मंद । सुधा सदन बसु बारहें चउथें चउथिउ चंद ॥

Verse

नौकर स्वामीकी अपेक्षा अधिक अत्याचारी होते है त्रिबिध एक बिधि प्रभु अनुग अवसर करहिं कुठाट । सूधे टेढ़े सम बिषम सब महँ बारहबाट ॥

Verse

प्रभु तें प्रभु गन दुखद लखि प्रजहिं सँभारै राउ । कर तें होत कृपानको कठिन घोर घन घाउ ॥

Verse

ब्यालहु तें बिकराल बड़ ब्यालफेन जियँ जानु । वहि के खाए मरत है वहि खाए बिनु प्रानु ॥

Verse

कारन तें कारजु कठिन होइ दोसु नहिं मोर । कुलिस अस्थि तें उपल तें लोह कराल कठोर ॥

Verse

काल बिलोकत ईस रुख भानु काल अनुहारि ॥

Verse

रबिहि राउ राजहिं प्रजा बुध ब्यवहरहिं बिचारि ॥

Verse

जथा अमल पावन पवन पाइ कुसंग सुसंग । कहिअ कुबास सुबास तिमि काल महीस प्रसंग ॥

Verse

भलेहु चलत पथ पोच भय नृप नियोग नय नेम । सुतिय सुभूपति भूषिअत लोह सँवारित हेम ॥

Verse

राजाको कैसा होना चाहिये ? माली भानु किसान सम नीति निपुन नरपाल । प्रजा भाग बस होहिंगे कबहुँ कबहुँ कलिकाल ॥

Verse

बरषत हरषत लोग सब करषत लखै न कोइ । तुलसी प्रजा सुभाग ते भूप भानु सो होइ ॥

Verse

राजनीति सुधा सुजान कुजान फल आम असन सम जानि । सुप्रभु प्रजा हित लेहिं कर सामादिक अनुमानि ॥

Verse

पाके पकए बिटप दल उत्तम मध्यम नीच । फल नर लहैं नरेस त्यों करि बिचारि मन बीच ॥

Verse

रीझि खीझि गुरु देत सिख सखा सुसाहिब साधु । तोरि खाइ फल होइ भल तरु काटें अपराधु ॥

Verse

धरनि धेनु चारितु चरत प्रजा सुबच्छ पेन्हाइ । हाथ कछू नहिं लागिहै किएँ गोड़ कि गाइ ॥

Verse

चढ़े बधूरें चंग ज्यों ग्यान ज्यों सोक समाज । करम धरम सुख संपदा त्यों जानिबे कुराज ॥

Verse

कंटक करि करि परत गिरि साखा सहस खजूरि । मरहिं कृनृप करि करि कुनय सों कुचालि भव भूरि ॥

Verse

काल तोपची तुपक महि दारू अनय कराल । पाप पलीता कठिन गुरु गोला पुहुमी पाल ॥

Verse

किसका राज्य अचल हो जाता है ? भूमि रुचिर रावन सभा अंगद पद महिपाल । धरम राम नय सीय बल अचल होत सुभ काल ॥

Verse

प्रीति राम पद नीति रति धरम प्रतीति सुभायँ । प्रभुहि न प्रभुता परिहरै कबहुँ बचन मन कायँ ॥

Verse

कर के कर मन के मनहिं बचन बचन गुन जानि । भूपहि भूलि न परिहरै बिजय बिभूति सयानि ॥

Verse

गोली बान सुमंत्र सर समुझि उलटि मन देखु । उत्तम मध्यम नीच प्रभु बचन बिचारि बिसेषु ॥

Verse

सत्रु सयानो सलिल ज्यों राख सीस रिपु नाव । बूड़त लखि पग डगत लखि चपरि चहूँ दिसि घाव ॥

Verse

रैअत राज समाज घर तन धन धरम सुबाहु । सांत सुसचिवन सौंपि सुख बिलसइ नित नरनाहु ॥

Verse

मुखिआ मुखु सो चाहिऐ खान पान कहुँ एक । पालइ पोषइ सकल अँग तुलसी सहित बिबेक ॥

Verse

सेवक कर पद नयन से मुख सो साहिबु होइ । तुलसी प्रीति कि रीति सुनि सुकबि सराहहिं सोइ ॥

Verse

सचिव बैद गुर तीनि जौं प्रिय बोलहिं भय आस । राज धर्म तन तीनी कर होइ बेगिहीं नास ॥

Verse

रसना मन्त्री दसन जन तोष पोष निज काज । प्रभु कर सेन पदादिका बालक राज समाज ॥

Verse

लकड़ी डौआ करछुली सरस काज अनुहारि । सुप्रभु संग्रहहिं परिहरहिं सेवक सखा बिचारि ॥

Verse

प्रभु समीप छोटे बड़े रहत निबल बलवान । तुलसी प्रगट बिलोकिऐ कर अँगुली अनुमान ॥

Verse

आज्ञाकारी सेवक स्वामी से बड़ा होता है साहब तें सेवक बड़ो जो निज धरम सुजान । राम बाँधि उतरे उदधि लाँघि गए हनुमान ॥

Verse

मूलके अनुसार बढ़नेवाला और बिना अभिमान किये सबको सुख देनेवाला पुरुष ही श्रेष्ठ है तुलसी भल बरतरु बढ़त निज मूलहिं अनुकुल । सबहि भाँति सब कहँ सुखद दलनि फलनि बिनु फूल ॥

Verse

त्रिभुवनके दीप कौन है ? सघन सगुन सधरम सगन सबल सुसाइँ महीप । तुलसी जे अभिमान बिनु ते तिभुवन के दीप ॥

Verse

कीर्ति करतूतिसे ही होती है तुलसी निज करतूति बिनु मुकुत जात जब कोइ । गयो अजामिल लोक हरि नाम सक्यो नहिं धोइ ॥

Verse

बड़ो का आश्रय भी मनुष्यको बड़ा बना देता है बड़ो गहे ते होत बड़ ज्यों बावन कर दंड । श्रीप्रभु के सँग सों बढ़ो गयो अखिल ब्रह्मंड ॥

bhāga 22
bhāga 24

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms