dohAvalI
bhāga 22
भाग २२
Verse
मनके चार कण्टक हैं तूठहिं निज रुचि काज करि रूठहिं काज बिगारि । तीय तनय सेवक सखा मन के कंटक चारि ॥
Verse
कौन निरादर पाते हैं ? दीरघ रोगी दारिदी कटुबच लोलुप लोग । तुलसी प्रान समान तउ होहिं निरादर जोग ॥
Verse
पाँच दुःखदायी होते है पाही खेती लगन बट रिन कुब्याज मग खेत । बैर बड़े सों आपने किए पाँच दुख हेत ॥
Verse
समर्थ पापीके वैर करना उचित नहीं धाइ लगै लोहा ललकि खैंचि लेइ नइ नीचु । समरथ पापी सों बयर जानि बिसाही मीचु ॥
Verse
शोचनीय कौन है सोचिअ गृही जो मोह बस करइ करम पथ त्याग । सोचिअ जती प्रपंच रत बिगत बिबेक बिराग ॥
Verse
परमार्थसे विमुख ही अंधा है तुलसी स्वारथ सामुहो परमारथ तन पीठि । अंध कहें दुख पाइहै डिठिआरो केहि डीठि ॥
Verse
मनुष्य आँख होते हुए भी मृत्युको नहीं देखते बिन आँखिन की पानहीं पहिचानत लखि पाय । चारि नयन के नारि नर सूझत मीचु न माय ॥
Verse
मूढ़ उपदेश नहीं सुनते जौ पै मूढ़ उपदेस के होते जोग जहान । क्यों न सुजोधन बोध कै आए स्याम सुजान ॥
Verse
सोरठा फुलइ फरइ न बेत जदपि सुधा बरषहिं जलद । मूरुख हृदयँ न चेत जौं गुर मिलहिं बिरंचि सम ॥
Verse
दोहा रीझि आपनी बूझि पर खीझि बिचार बिहीन । ते उपदेस न मानहीं मोह महोदधि मीन ॥
Verse
बार-बार सोचनेकी आवश्यकता अनसमुझें अनुसोचनो अवसि समुझिऐ आपु । तुलसी आपु न समुझिऐ पल पल पर परितापु ॥
Verse
मूर्खशिरोमणि कौन हैं ? कूप खनत मंदिर जरत आएँ धारि बबूर । बवहिं नवहिं निज काज सिर कुमति सिरोमनि कूर ॥
Verse
ईश्वरविमुखकी दुर्गति ही होती है निडर ईस तें बीस कै बीस बाहु सो होइ । गयो गयो कहैं सुमति सब भयो कुमति कह कोइ ॥
Verse
जान-बूझकर अनीति करनेवालेको उपदेश देना व्यर्थ हैं जो सुनि समुझि अनीति रत जागत रहे जु सोइ । उपदेसिबो जगाइबो तुलसी उचित न होइ ॥
Verse
बहु सुत बहु रुचि बहु बचन बहु अचार ब्यवहार । इनको भलो मनाइबो यह अग्यान अपार ॥
Verse
जगत के लोगोंको रिझानेवाला मूर्ख हैं लोगनि भलो मनाव जो भलो होन की आस । करत गगन को गेंडुँआ सो सठ तुलसीदास ॥
Verse
अपजस जोग कि जानकी मनि चोरी की कान्ह । तुलसी लोग रिझाइबो करषि कातिबो नान्ह ॥
Verse
तुलसी जु पै गुमान को होतो कछू उपाउ । तौ कि जानकिहि जानि जियँ परिहरते रघुराउ ॥
