Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 21

भाग २१

Verse

परमार्थप्राप्तिके चार उपाय कै जूझीबो कै बूझिबो दान कि काय कलेस । चारि चारु परलोक पथ जथा जोग उपदेस ॥

Verse

विवेककी आवश्यकता पात पात को सींचिबो न करु सरग तरु हेत । कुटिल कटुक फर फरैगो तुलसी करत अचेत ॥

Verse

विश्वासकी महिमा गठिबँध ते परतीति बड़ि जेहिं सबको सब काज । कहब थोर समुझब बहुत गाड़े बढ़त अनाज ॥

Verse

अपनो ऐपन निज हथा तिय पूजहिं निज भीति । फरइ सकल मन कामना तुलसी प्रीति प्रतीति ॥

Verse

बरषत करषत आपु जल हरषत अरघनि भानु । तुलसी चाहत साधु सुर सब सनेह सनमानु ॥

Verse

बारह नक्षत्र व्यापारके लिये अच्छे हैं श्रुति गुन कर गुन पु जुग मृग हर रेवती सखाउ । देहि लेहि धन धरनि धरु गएहुँ न जाइहि काउ ॥

Verse

चौदह नक्षत्रोंमें हाथसे गया हुआ धन वापस नहीं मिलता ऊगुन पूगुन बि अज कृ म आ भ अ मू गुनु साथ । हरो धरो गाड़ो दियो धन फिरि चढ़इ न हाथ ॥

Verse

कौन-सी तिथियाँ कब हानिकारक होती हैं ? रबि हर दिसि गुन रस नयन मुनि प्रथमादिक बार । तिथि सब काज नसावनी होइ कुजोग बिचार ॥

Verse

कौन-सा चन्द्रमा घातक समझना चाहिये ? ससि सर नव दुइ छ दस गुन मुनि फल बसु हर भानु । मेषादिक क्रम तें गनहिं घात चंद्र जियँ जानु ॥

Verse

किन-किन वस्तुओंका दर्शन शुभ है ? नकुल सुदरसनु दरसनी छेमकरी चक चाष । दस दिसि देखत सगुन सुभ पूजहिं मन अभिलाष ॥

Verse

सात वस्तुएँ सदा मङ्गलकारी हैं सुधा साधु सुरतरु सुमन सुफल सुहावनि बात । तुलसी सीतापति भगति सगुन सुमंगल सात ॥

Verse

श्रीरघुनाथजीका स्मरण सारे मङ्गलोंकी जड़ है भरत सत्रुसूदन लखन सहित सुमिरि रघुनाथ । करहु काज सुभ साज सब मिलिहि सुमंगल साथ ॥

Verse

यात्राके समयका शुभ स्मरण राम लखन कौसिक सहित सुमिरहु करहु पयान । लच्छि लाभ लै जगत जसु मंगल सगुन प्रमान ॥

Verse

वेदकी अपार महिमा अतुलित महिमा बेद की तुलसी किएँ बिचार । जो निंदत निंदित भयो बिदित बुद्ध अवतार ॥

Verse

बुध किसान सर बेद निज मतें खेत सब सींच । तुलसी कृषि लखि जानिबो उत्तम मध्यम नीच ॥

Verse

धर्मका परित्याग किसी भी हालतमें नही करना चाहिये सहि कुबोल साँसति सकल अँगइ अनट अपमान । तुलसी धरम न परिहरिअ कहि करि गए सुजान ॥

Verse

दूसरेका हित ही करना चाहिये, अहित नहीं अनहित भय परहित किएँ पर अनहित हित हानि । तुलसी चारु बिचारु भल करिअ काज सुनि जानि ॥

Verse

प्रत्येक कार्यकी सिद्धिमें तीन सहायक होते हैं पुरुषारथ पूरब करम परमेस्वर परधान । तुलसी पैरत सरित ज्यों सबहिं काज अनुमान ॥

Verse

नीतिका अवलम्बन और श्रीरामजीके चरणोंमें प्रेम ही श्रेष्ठ है चलब नीति मग राम पग नेह निबाहब नीक । तुलसी पहिरिअ सो बसन जो न पखारें फीक ॥

Verse

दोहा चारु बिचारु चलु परिहरि बाद बिबाद । सुकृत सीवँ स्वारथ अवधि परमारथ मरजाद ॥

Verse

विवेकपूर्वक व्यवहार ही उत्तम है तुलसी सो समरथ सुमति सुकृती साधु सयान । जो बिचारि ब्यवहरइ जग खरच लाभ अनुमान ॥

Verse

जाय जोग जग छेम बिनु तुलसी के हित राखि । बिनुऽपराध भृगुपति नहुष बेनु बृकासुर साखि ॥

Verse

नेमसे प्रेम बड़ा है बड़ि प्रतीति गठिबंध तें बड़ो जोग तें छेम । बड़ो सुसेवक साइँ तें बड़ो नेम तें प्रेम ॥

Verse

किस-किसका परित्याग कर देना चाहिये सिष्य सखा सेवक सचिव सुतिय सिखावन साँच । सुनि समुझि पुनि परिहरिअ पर मन रंजन पाँच ॥

Verse

सात वस्तुओंको रस बिगड़नेके पहले ही छोड़ देना चाहिये नगर नारि भोजन सचिव सेवक सखा अगार । सरस परिहरें रंग रस निरस बिषाद बिकार ॥

bhāga 20
bhāga 22

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms