Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 20

भाग २०

Verse

क्षमाका महत्व छमा रोष के दोष गुन सुनि मनु मानहिं सीख । अबिचल श्रीपति हरि भए भूसुर लहै न भीख ॥

Verse

कौरव पांडव जानिऐ क्रोध छमा के सीम । पाँचहि मारि न सौ सके सयौ सँघारे भीम ॥

Verse

क्रोधकी अपेक्षा प्रेमके द्वारा वश करना ही जीत है बोल न मोटे मारिऐ मोटी रोटी मारु । जीति सहस सम हारिबो जीतें हारि निहारु ॥

Verse

जो परि पायँ मनाइए तासों रूठि बिचारि । तुलसी तहाँ न जीतिऐ जहँ जीतेहूँ हारि ॥

Verse

जूझे ते भल बूझिबो भली जीति तें हार । डहकें तें डहकाइबो भलो जो करिअ बिचार ॥

Verse

जा रिपु सों हारेहुँ हँसी जिते पाप परितापु । तासों रारि निवारिऐ समयँ सँभारिअ आपु ॥

Verse

जो मधु मरै न मारिऐ माहुर देइ सो काउ । जग जिति हारे परसुधर हारि जिते रघुराउ ॥

Verse

बैर मूल हर हित बचन प्रेम मूल उपकार । दो हा सुभ संदोह सो तुलसी किएँ बिचार ॥

Verse

रोष न रसना खोलिऐ बरु खोलिअ तरवारि । सुनत मधुर परिनाम हित बोलिअ बचन बिचारि ॥

Verse

मधुर बचन कटु बोलिबो बिनु श्रम भाग अभाग । कुहू कुहू कलकंठ रव का का कररत काग ॥

Verse

पेट न फूलत बिनु कहें कहत न लागइ ढेर । सुमति बिचारें बोलिऐ समुझि कुफेर सुफेर ॥

Verse

वीतराग पुरुषोंकी शरण ही जगत के जंजालसे बचनेका उपाय है छिद्यो न तरुनि कटाच्छ सर करेउ न कठिन सनेहु । तुलसी तिन की देह को जगत कवच करि लेहु ॥

Verse

शूरवीर करनी करते है,कहते नहीं सूर समर करनी करहिं कहि न जनावहिं आपु । बिद्यमान रन पाइ रिपु कायर कथहिं प्रतापु ॥

Verse

अभिमान के बचन कहना अच्छा नहीं बचन कहे अभिमान के पारथ पेखत सेतु । प्रभु तिय लूटत नीच भर जय न मीचु तेहिं हेतु ॥

Verse

दीनोंकी रक्षा करनेवाला सदा बिजयी होता है राम लखन बिजई भए बनहुँ गरीब निवाज । मुखर बालि रावन गए घरहीं सहित समाज ॥

Verse

नीतिका पालन करनेवालेके सभी सहायक बन जाते हैं खग मृग मीत पुनीत किय बनहुँ राम नयपाल । कुमति बालि दसकंठ घर सुहद बंधु कियो काल ॥

Verse

सराहनेयोग्य कौन है लखइ अघानो भूख ज्यों लखइ जीतिमें हारि । तुलसी सुमति सराहिऐ मग पग धरइ बिचारि ॥

Verse

अवसर चूक जानेसे बड़ी हानि होती है लाभ समय को पालिबो हानि समय की चूक । सदा बिचारहिं चारुमति सुदिन कुदिन दिन दूक ॥

Verse

समयका महत्व सिंधु तरन कपि गिरि हरन काज साइँ हित दोउ । तुलसी समयहिं सब बड़ो बूझत कहुँ कोउ कोउ ॥

Verse

तुलसी मीठी अमी तें मागी मिलै जो मीच । सुधा सुधाकर समय बिनु काललकूट तें नीच ॥

Verse

विपत्तिकालके मित्र कौन है ? तुलसी असमय के सखा धीरज धरम बिबेक । साहित साहस सत्यब्रत राम भरोसो एक ॥

Verse

समरथ कोउ न राम सों तीय हरन अपराधु । समयहिं साधे काज सब समय सराहहिं साधु ॥

Verse

तुलसी तीरहु के चलें समय पाइबी थाह । धाइज न जाइ थहाइबी सर सरिता अवगाह ॥

Verse

होनहारकी प्रबलता तुलसी जसि भवतब्यता तैसी मिलइ सहाइ । आपुनु आवइ ताहि पै ताहि तहाँ लै जाइ ॥

bhāga 19
bhāga 21

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms