Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 19

भाग १९

Verse

भूप-दरबारकी निन्दा बड़े बिबुध दरबार तें भूमि भूप दरबार । जापक पूजत पेखिअत सहत निरादर भार ॥

Verse

छल-कपट सर्वत्र वर्जित है बिनु प्रपंच छल भीख भलि लहिअ न दिएँ कलेस । बावन बलि सों छल कियो दियो उचित उपदेस ॥

Verse

भलो भले सों छल किएँ जनम कनौड़ो होइ । श्रीपति सिर तुलसी लसति बलि बावन गति सोइ ॥

Verse

बिबुध काज बावन बलिहि छलो भलो जिय जानि । प्रभुता तजि बस भे तदपि मन की गइ न गलानि ॥

Verse

जगत में सब सीधोंको तंग करते है सरल बक्र गति पंच ग्रह चपरि न चितवत काहु । तुलसी सूधे सूर ससि समय बिडंबित राहु ॥

Verse

दुष्ट-निन्दा खल उपकार बिकार फल तुलसी जान जहान । मेढुक मर्कट बनिक बक्र कथा सत्य उपखान ॥

Verse

तुलसी खल बानी मधुर सुनि समुझिअ हियँ हेरि । राम राज बाधक भई मूढ़ मंथरा चेरि ॥

Verse

जोंक सूधि मन कुटिल गति खल बिपरीत बिचारु । अनहित सोनित सोष सो सो हित सोषनिहारु ॥

Verse

नीच गुड़ि ज्यों जानिबो सुनि लखि तुलसीदास । ढीलि दिएँ गिरि परत महि खैंचत चढ़त अकास ॥

Verse

भरदर बरसत कोस सत बचै जे बूँद बराइ । तुलसी तेउ खल बचन कर हए गए न पराइ ॥

Verse

पेरत कोल्हू मेलि तिल तिली सनेही जानि । देखि प्रीति की रीति यह अब देखिबी रिसानि ॥

Verse

सहबासी काचो गिलहिं पुरजन पाक प्रबीन । कालछेप केहि मिलि करहिं तुलसी खग मृग मीन ॥

Verse

जासु भरोसें सोइऐ राखि गोद में सीस । तुलसी तासु कुचाल तें रखवारो जगदीस ॥

Verse

मार खोज लै सौंह करि करि मत लाज न त्रास । मुए नीच ते मीच बिनु जे इन कें बिस्वास ॥

Verse

परद्रोही परदार रत परधन पर अपबाद । ते नर पावँर पापमय देह धरें मनुजाद ॥

Verse

कपटीको पहचानना बड़ा कठिन है बचन बेष क्यों जानिए मन मलीन नर नारि । सूपनखा मृग पूतना दसमुख प्रमुख बिचारि ॥

Verse

कपटी से सदा डरना चाहिये हँसनि मिलनि बोलनि मधुर कटु करतब मन माँह । छुवत जो सकुचइ सुमति सो तुलसी तिन्ह कि छाहँ ॥

Verse

कपट ही दुष्टताका स्वरूप है कपट सार सूची सहस बाँधि बचन परबास । कियो दुराउ चहौ चातुरीं सो सठ तुलसीदास ॥

Verse

कपटी कभी सुख नहीं पाता बचन बिचार अचार तन मन करतब छल छूति । तुलसी क्यों सुख पाइऐ अंतरजामिहि धूति ॥

Verse

सारदूल को स्वाँग करि कूकर की करतूति । तुलसी तापर चाहिऐ कीरति बिजय बिभूति ॥

Verse

पाप ही दुःखका मूल है बड़े पाप बाढ़े किए छोटे किए लजात । तुलसी ता पर सुख चहत बिधि सों बहुत रिसात ॥

Verse

अविवेक ही दुःखका मूल है देस काल करता करम बचन बिचार बिहीन । ते सुरतरु तर दारिदी सुरसरि तीर मलीन ॥

Verse

साहस ही कै कोप बस किएँ कठिन परिपाक । सठ संकट भाजन भए हठि कुजाति कपि काक ॥

Verse

राज करत बिनु काजहीं करहिं कुचालि कुसाजि । तुलसी ते दसकंध ज्यों जइहैं सहित समाज ॥

Verse

राज करत बिनु काजहीं ठटहिं जे कूर कुठाट । तुलसी ते कुरुराज ज्यों जइहै बारह बाट ॥

Verse

विपरीत बुद्धि बिनाशका लक्षण है सभा सुयोधन की सकुनि सुमति सराहन जोग । द्रोन बिदुर भीषम हरिहि कहहिं प्रपंची लोग ॥

Verse

पांडु सुअन की सदसि ते नीको रिपु हित जानि । हरि हर सम सब मानिअत मोह ग्यान की बानि ॥

Verse

हित पर बढ़इ बिरोध जब अनहित पर अनुराग । राम बिमुख बिधि बाम गति सगुन अघाइ अभाग ॥

Verse

सहज सुहृद गुर स्वामि सिख जो न करइ सिर मानि । सो पछिताइ अघाइ उर अवसि होइ हित हानि ॥

Verse

जोशमें आकर अनधिकार कार्य करनेवाला पछताता है भरुहाए नट भाँट के चपरि चढ़े संग्राम । कै वै भाजे आइहै के बाँधे परिनाम ॥

Verse

समयपर कष्ट सह लेना हितकर होता है लोक रीति फूटी सहहिं आँजी सहइ न कोइ । तुलसी जो आँजी सहइ सो आँधरो न होइ ॥

Verse

भगवान सबके रक्षक है भागें भल ओड़ेहुँ भलो भलो न घालें घाउ । तुलसी सब के सीस पर रखवारो रघुराउ ॥

Verse

लड़ना सर्वथा त्याज्य है सुमति बिचारहिं परिहरहिं दल सुमनहुँ संग्राम । सकुल गए तनु बिनु भए साखी जादौ काम ॥

Verse

ऊलह न जानब छोट करि कलह कठिन परिनाम । लगति अगिनि लघु नीच गृह जरत धनिक धन धाम ॥

bhāga 18
bhāga 20

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms