dohAvalI
bhāga 18
भाग १८
Verse
नीच पुरुषकी नीचता प्रभु सनमुख भएँ नीच नर होत निपट बिकराल । रबिरुख लखि दरपन फटिक उगिलत ज्वालाजाल ॥
Verse
सज्जनकी सज्जनता प्रभु समीप गत सुजन जन होत सुखद सुबिचार । लवन जलधि जीवन जलद बरषत सुधा सुबारि ॥
Verse
नीच निरावहिं निरस तरु तुलसी सींचहिं ऊख । पोषत पयद समान सब बिष पियूष के रूख ॥
Verse
बरषि बिस्व हरषित करत हरत ताप अघ प्यास । तुलसी दोष न जलद को जो जल जरै जवास ॥
Verse
अमर दानि जाचक मरहिं मरि मरि फिरि फिरि लेहिं । तुलसी जाचक पातकी दातहि दूषन देहिं ॥
Verse
नीचनिन्दा लखि गयंद लै चलत भजि स्वान सुखानो हाड़ । गज गुन मोल अहार बल महिमा जान कि राड़ ॥
Verse
सज्जनमहिमा कै निदरहुँ कै आदरहुँ सिंघहि स्वान सिआर । हरष बिषाद न केसरिहि कुंजर गंजनिहार ॥
Verse
दुर्जनोका स्वभाव ठाढ़ो द्वार न दै सकैं तुलसी जे नर नीच । निंदहि बलिल हरिचंद को का कियो करन दधीच ॥
Verse
नीचकी निन्दासे उत्तम पुरुषोंका कुछ नहीं घटता ईस सीस बिलसत बिमल तुलसी तरल तरंग । स्वान सरावग के कहें लघुता लहै न गंग ॥
Verse
तुलसी देवल देव को लागे लाख करोरि । काक अभागें हगि भर्यो महिमा भई कि थोरि ॥
Verse
गुणोंका ही मूल्य है,दूसरोंके आदर-अनादरका नहीं निज गुन घटत न नाग नग परखि परिहरत कोल । तुलसी प्रभु भूषन किए गुंजा बढ़े न मोल ॥
Verse
श्रेष्ठ पुरुषोंकी महिमाको कोई नहीं पा सकता राकापति षोड़स उअहिं तारा गन समुदाइ । सकल गिरिन्ह दव लाइअ बिनु रबि राति न जाइ ॥
Verse
दुष्ट पुरुषोंद्वारा की हुई निन्दा-स्तुतिका कोई मूल्य नहीं है भलो कहहिं बिनु जानेहूँ बिनु जानें अपबाद । ते नर गादुर जानि जियँ करिय न हरष बिषाद ॥
Verse
डाह करनेवालोंका कभी कल्याण नहीं होता पर सुख संपति देखि सुनि जरहिं जे जड़ बिनु आगि । तुलसी तिन के भागते चलै भलाई भागि ॥
Verse
दूसरोंकी निन्दा करनेवालोंका मुहँ काला होता है तुलसी जे कीरति चहहिं पर की कीरति खोइ । तिनके मुहँ मसि लागिहैं मिटहि न मरिहै धोइ ॥
Verse
मिथ्या अभिमानका दुष्परिणाम तन गुन धन महिमा धरम तेहि बिनु जेहि अभिमान । तुलसी जिअत बिडंबना परिनामहु गत जान ॥
Verse
नीचा बनकर रहना ही श्रेष्ठ है सासु ससुर गुरु मातु पितु प्रभु भयो चहै सब कोइ । होनी दूजी ओर को सुजन सराहिअ सोइ ॥
Verse
सज्जन स्वाभाविक ही पूजनीय होते है सठ सहि साँसति पति लहत सुजन कलेस न कायँ । गढ़ि गुढ़ि पाहन पूजिऐ गंडकि सिला सुभायँ ॥
