dohAvalI
bhāga 17
भाग १७
Verse
साधुजन किसकी सराहना करते है आपु आपु कहँ सब भलो अपने कहँ कोइ कोइ । तुलसी सब कहँ जो भलो सुजन सराहिअ सोइ ॥
Verse
संगकी महिमा तुलसी भलो सुसंग तें पोच कुसंगति सोइ । नाउ किंनरी तीर असि लोह बिलोकहु लोइ ॥
Verse
गुरु संगति गुरु होइ सो लघु संगति लघु नाम । चार पदारथ में गनै नरक द्वारहू काम ॥
Verse
तुलसी गुरु लघुता लहत लघु संगति परिनाम । देवी देव पुकारिअत नीच नारि नर नाम ॥
Verse
तुलसी किएँ कुसंग थिति होहिं दाहिने बाम । कहि सुनि सकुचिअ सूम खल गत हरि संकर नाम ॥
Verse
बसि कुसंग चह सुजनता ताकी आस निरास । तीरथहू को नाम भो गया मगह के पास ॥
Verse
राम कृपाँ तुलसी सुलभ गंग सुसंग समान । जो जल परै जो जन मिलै कीजै आपु समान ॥
Verse
ग्रह भेषज जल पवन पट पाइ कुजोग सुजोग । होहिं कुबस्तु सुबस्तु जल लखहिं सुलच्छन लोग ॥
Verse
जनम जोग में जानिअत जग बिचित्र गति देखि । तुलसी आखर अंक रस रंग बिभेद बिसेषि ॥
Verse
आखर जोरि बिचार करु सुमति अंक लिखि लेखु । जोग कुजोग सुजोग मय जग गति समुझि बिसेषु ॥
Verse
मार्ग-भेदसे फल-भेद करु बिचार चलु सुपथ भल आदि मध्य परिनाम । उलटि जपें 'जारा मरा' सूधें'राजा राम' ॥
Verse
भलेके भला ही हो, यह नियम नहीं है होइ भले के अनभलो होइ दानि के सूम । होइ कपूत सपूत कें ज्यों पावक में धूम ॥
Verse
विवेककी आवश्यकता जड़ चेतन गुन दोष मय बिस्व कीन्ह करतार । संत हंक गुन गहहिं पय परिहरि बारि बिकार ॥
Verse
सोरठा पाट कीट तें होइ तेहि तें पाटंबर रुचिर । कृमि पालइ सबु कोइ परम अपावन प्रान सम ॥
Verse
दोहा जो जो जेहिं जेहिं रल मगन तहँ सो मुदित मन मानि । रसगुन दोष बिचारिबो रसिक रीति पहिचानि ॥
Verse
सम प्रकास तम पाख दुहुँ नाम भेद बिधि कीन्ह । ससि सोषक पोषक समुझि जग जस अपजस दीन्ह ॥
Verse
कभी-कभी भलेको बुराई भी मिल जाती है लोक बेदहू लौं दगो नाम भले को पोच । धर्मराज जम गाज पबि कहत सकोच न सोच ॥
Verse
सज्जन और दुर्जनकी परीक्षाके भिन्न-भिन्न प्रकार बिरुचि परखिऐ सुजन जन राखि परखिऐ मंद । बड़वानल सोषत उदधि हरष बढ़ावत चंद ॥
