Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 16

भाग १६

Verse

सज्जन और दुर्जनका भेद सुजन सुतरु बन ऊख सम खल टंकिका रुखान । परहित अनहित लागि सब साँसति सहर समान ॥

Verse

पिअहि सुमन रस अलिल बिटप काटि कोल फल खात । तुलसी तरुजीवी जुगल सुमति कुमति की बात ॥

Verse

अवसरकी प्रधानता अवसर कौड़ी जो चुकै बहुरि दिएँ का लाख । दुइज न चंदा देखिऐ उदौ कहा भरि पाख ॥

Verse

भलाई करना बिरले ही जानते हैं ग्यान अनभले को सबहि भले भलेहू काउ । सींग सूँड़ रद लूम नख करत जीव जड़ घाउ ॥

Verse

संसारमें हित करनेवाले कम है तुलसी जग जीवन अहित कतहुँ कोउ हित जानि । सोषक भानु कृसानु महि पवन एक घन दानि ॥

Verse

सुनिअ सुधा देखिअहिं गरल सब करतूति कराल । जहँ तहँ काक उलूक बक मानस सकृत मराल ॥

Verse

जलचर थलचर गगनचर देव दनुज नर नाग । उत्तम मध्यम अधम खल दस गुन बढ़त बिभाग ॥

Verse

बलि मिस देखे देवता कर मिस मानव देव । मुए मार सुबिचार हत स्वारथ साधन एव ॥

Verse

सुजन कहत भल पोच पथ पापि न परखइ भेद । करमनास सुरसरित मिस बिधि निषेध बद बेद ॥

Verse

वस्तुही प्रधान है, आधार नहीं मनि भाजन मधु पारई पूरन अमी निहारि । का छाँड़िअ का संग्रहिअ कहहु बिबेक बिचारि ॥

Verse

प्रीति और वैरकी तीन श्रेणियाँ उत्तम मध्यम नीच गति पाहन सिकता पानि । प्रीति परिच्छा तिहुन की बैर बितिक्रम जानि ॥

Verse

जिसे सज्जन ग्रहण करते है,उसे दुर्जन त्याग देते हैं पुन्य प्रीति पति प्रापतिउ परमारथ पथ पाँच । लहहिं सुजन परिहरहिं खल सुनहु सिखावन साँच ॥

Verse

प्रकृतिके अनुसार व्यवहारका भेद भी आवश्यक हैं नीच निरादरहीं सुखद आदर सुखद बिसाल । कदरी बदरी बिटप गति पेखहु पनस रसाल ॥

Verse

अपना आचरण सभी को अच्छा लगता है तुलसी अपनो आचरन भलो न लागत कासु । तेहि न बसात जो खात नित लहसुनहू को बासु ॥

Verse

भाग्यवान कौन है ? बुध सो बिबेकी बिमलमति जिन्ह के रोष न राग । सुहृद सराहत साधु जेहि तुलसी ताको भाग ॥

bhāga 15
bhāga 17

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms