dohAvalI
bihāga
बिहाग
Verse
लाभ कहा कंचन तन पाये । भजे न मृदुल कमल-दल-लोचन, दुख-मोचन हरि हरखि न ध्याये ॥१॥
Verse
तन-मन-धन अरपन ना कीन्हों, प्रान प्रानपति गुननि न गाये । जोबन, धन कलधौत-धाम सब, मिथ्या आयु गँवाय गँवाये ॥२॥
Verse
गुरुजन गरब, बिमुख-रँग-राते डोलत सुख संपति बिसराये । ललितकिसोरी मिटै ताप ना, बिनु दृढ़ चिंतामनि उर लाये ॥३॥
Verse
मोहनके अति नैन नुकीले । निकसे जात पार हियराके, निरखत निपट गँसीले ॥
Verse
ना जानौं बेधन अनियतकी तीन लोकते न्यारी । ज्यों-ज्यों छिदत मिठास हियेमें सुख लागत सुकुमारी ॥
Verse
जबसों जमुना कूल बिलोक्यो, सब निसि-नींद न आवै । उठत मरोर बंक चितवनियाँ, उर उत्पात मचावै ॥
Verse
ललितकिसोरी आज मिलै, जहवाँ कुलकानि बिचारौं ।
Verse
आग लगै यह लाज निगोड़ी, दृग भरि स्याम निहारौं ।
