dohAvalI
bihāga
बिहाग
Verse
प्रीति न काहु कि कानि बिचारै । मारग अपमारग बिथकित मन, को अनुसरत निवारै ॥
Verse
ज्यों पावस सरिता जल उमगत, सनमुख सिंधु सिधारै । ज्यों नादहिं मन दिये कुरंगनि, प्रगट पारधी मारै ॥
Verse
हितहरिबंसहिं लग सारँग ज्यों, सलभ सरीरहिं जारै । नाइक, निपुन नवल मोहन बिनु, कौन अपनपौ हारै ॥
