Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī bhairava cālīsā

श्री भैरव चालीसा

Verse

श्री गणपति, गुरु गौरि पद, प्रेम सहित धरि माथ । चालीसा वन्दन करों, श्री शिव भैरवनाथ ॥

Verse

श्री भैरव संकट हरण, मंगल करण कृपाल । श्याम वरण विकराल वपु, लोचन लाल विशाल ॥

Verse

जय जय श्री काली के लाला । जयति जयति काशी-कुतवाला ॥

Verse

जयति बटुक भैरव जय हारी । जयति काल भैरव बलकारी ॥

Verse

जयति सर्व भैरव विख्याता । जयति नाथ भैरव सुखदाता ॥

Verse

भैरव रुप कियो शिव धारण । भव के भार उतारण कारण ॥

Verse

भैरव रव सुन है भय दूरी । सब विधि होय कामना पूरी ॥

Verse

शेष महेश आदि गुण गायो । काशी-कोतवाल कहलायो ॥

Verse

जटाजूट सिर चन्द्र विराजत । बाला, मुकुट, बिजायठ साजत ॥

Verse

कटि करधनी घुंघरु बाजत । दर्शन करत सकल भय भाजत ॥

Verse

जीवन दान दास को दीन्हो । कीन्हो कृपा नाथ तब चीन्हो ॥

Verse

वसि रसना बनि सारद-काली । दीन्यो वर राख्यो मम लाली ॥

Verse

धन्य धन्य भैरव भय भंजन । जय मनरंजन खल दल भंजन ॥

Verse

कर त्रिशूल डमरु शुचि कोड़ा । कृपा कटाक्ष सुयश नहिं थोड़ा ॥

Verse

जो भैरव निर्भय गुण गावत । अष्टसिद्घि नवनिधि फल पावत ॥

Verse

रुप विशाल कठिन दुख मोचन । क्रोध कराल लाल दुहुं लोचन ॥

Verse

अगणित भूत प्रेत संग डोलत । बं बं बं शिव बं बं बोतल ॥

Verse

रुद्रकाय काली के लाला । महा कालहू के हो काला ॥

Verse

बटुक नाथ हो काल गंभीरा । श्वेत, रक्त अरु श्याम शरीरा ॥

Verse

करत तीनहू रुप प्रकाशा । भरत सुभक्तन कहं शुभ आशा ॥

Verse

रत्न जड़ित कंचन सिंहासन । व्याघ्र चर्म शुचि नर्म सुआनन ॥

Verse

तुमहि जाई काशिहिं जन ध्यावहिं । विश्वनाथ कहं दर्शन पावहिं ॥

Verse

जय प्रभु संहारक सुनन्द जय । जय उन्नत हर उमानन्द जय ॥

Verse

भीम त्रिलोकन स्वान साथ जय । बैजनाथ श्री जगतनाथ जय ॥

Verse

महाभीम भीषण शरीर जय । रुद्र त्र्यम्बक धीर वीर जय ॥

Verse

अश्वनाथ जय प्रेतनाथ जय । श्वानारुढ़ सयचन्द्र नाथ जय ॥

Verse

निमिष दिगम्बर चक्रनाथ जय । गहत अनाथन नाथ हाथ जय ॥

Verse

त्रेशलेश भूतेश चन्द्र जय । क्रोध वत्स अमरेश नन्द जय ॥

Verse

श्री वामन नकुलेश चण्ड जय । कृत्याऊ कीरति प्रचण्ड जय ॥

Verse

रुद्र बटुक क्रोधेश काल धर । चक्र तुण्ड दश पाणिव्याल धर ॥

Verse

करि मद पान शम्भु गुणगावत ।

Verse

चौंसठ योगिन संग नचावत ।

Verse

करत कृपा जन पर बहु ढंगा । काशी कोतवाल अड़बंगा ॥

Verse

देयं काल भैरव जब सोटा । नसै पाप मोटा से मोटा ॥

Verse

जाकर निर्मल होय शरीरा। मिटै सकल संकट भव पीरा ॥

Verse

श्री भैरव भूतों के राजा । बाधा हरत करत शुभ काजा ॥

Verse

ऐलादी के दुःख निवारयो । सदा कृपा करि काज सम्हारयो ॥

Verse

सुन्दरदास सहित अनुरागा । श्री दुर्वासा निकट प्रयागा ॥

Verse

श्री भैरव जी की जय लेख्यो । सकल कामना पूरण देख्यो ॥

Verse

॥ दोहा ॥

Verse

जय जय जय भैरव बटुक, स्वामी संकट टार । कृपा दास पर कीजिये, शंकर के अवतार ॥

Verse

जो यह चालीसा पढ़े, प्रेम सहित सत बार । उस घर सर्वानन्द हों, वैभव बड़े अपार ॥

śrī durgā cālīsā
śrī rāma cālīsā

Read next

More on भैरव

  • कालभैरवाष्टकंAshtakam
  • कालभैरवाष्टकंAshtakam
  • आपदुद्धारकबटुकभैरवाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्Ashtottaranama
  • श्रीबटुकभैरवाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्Ashtottaranama
  • श्रीबटुकभैरवाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्Ashtottaranama
  • बटुकभैरवाष्टोत्तरशतनामस्तोत्रंAshtottaranama

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms