Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī rāma cālīsā

श्री राम चालीसा

Verse

श्री रघुवीर भक्त हितकारी । सुन लीजै प्रभु अरज हमारी ॥

Verse

निशिदिन ध्यान धरै जो कोई । ता सम भक्त और नहिं होई ॥

Verse

ध्यान धरे शिवजी मन माहीं । ब्रहृ इन्द्र पार नहिं पाहीं ॥

Verse

दूत तुम्हार वीर हनुमाना । जासु प्रभाव तिहूं पुर जाना ॥

Verse

तब भुज दण्ड प्रचण्ड कृपाला । रावण मारि सुरन प्रतिपाला ॥

Verse

तुम अनाथ के नाथ गुंसाई । दीनन के हो सदा सहाई ॥

Verse

ब्रहादिक तव पारन पावैं । सदा ईश तुम्हरो यश गावैं ॥

Verse

चारिउ वेद भरत हैं साखी । तुम भक्तन की लज्जा राखीं ॥

Verse

गुण गावत शारद मन माहीं । सुरपति ताको पार न पाहीं ॥

Verse

नाम तुम्हार लेत जो कोई । ता सम धन्य और नहिं होई ॥

Verse

राम नाम है अपरम्पारा । चारिहु वेदन जाहि पुकारा ॥

Verse

गणपति नाम तुम्हारो लीन्हो । तिनको प्रथम पूज्य तुम कीन्हो ॥

Verse

शेष रटत नित नाम तुम्हारा । महि को भार शीश पर धारा ॥

Verse

फूल समान रहत सो भारा । पाव न कोऊ तुम्हरो पारा ॥

Verse

भरत नाम तुम्हरो उर धारो । तासों कबहुं न रण में हारो ॥

Verse

नाम शक्षुहन हृदय प्रकाशा । सुमिरत होत शत्रु कर नाशा ॥

Verse

लखन तुम्हारे आज्ञाकारी । सदा करत सन्तन रखवारी ॥

Verse

ताते रण जीते नहिं कोई । युद्घ जुरे यमहूं किन होई ॥

Verse

महालक्ष्मी धर अवतारा । सब विधि करत पाप को छारा ॥

Verse

सीता राम पुनीता गायो । भुवनेश्वरी प्रभाव दिखायो ॥

Verse

घट सों प्रकट भई सो आई । जाको देखत चन्द्र लजाई ॥

Verse

सो तुमरे नित पांव पलोटत । नवो निद्घि चरणन में लोटत ॥

Verse

सिद्घि अठारह मंगलकारी । सो तुम पर जावै बलिहारी ॥

Verse

औरहु जो अनेक प्रभुताई । सो सीतापति तुमहिं बनाई ॥

Verse

इच्छा ते कोटिन संसारा । रचत न लागत पल की बारा ॥

Verse

जो तुम्हे चरणन चित लावै । ताकी मुक्ति अवसि हो जावै ॥

Verse

जय जय जय प्रभु ज्योति स्वरुपा । नर्गुण ब्रहृ अखण्ड अनूपा ॥

Verse

सत्य सत्य जय सत्यव्रत स्वामी । सत्य सनातन अन्तर्यामी ॥

Verse

सत्य भजन तुम्हरो जो गावै । सो निश्चय चारों फल पावै ॥

Verse

सत्य शपथ गौरीपति कीन्हीं । तुमने भक्तिहिं सब विधि दीन्हीं ॥

Verse

सुनहु राम तुम तात हमारे । तुमहिं भरत कुल पूज्य प्रचारे ॥

Verse

तुमहिं देव कुल देव हमारे । तुम गुरु देव प्राण के प्यारे ॥

Verse

जो कुछ हो सो तुम ही राजा । जय जय जय प्रभु राखो लाजा ॥

Verse

राम आत्मा पोषण हारे । जय जय दशरथ राज दुलारे ॥

Verse

ज्ञान हृदय दो ज्ञान स्वरुपा । नमो नमो जय जगपति भूपा ॥

Verse

धन्य धन्य तुम धन्य प्रतापा । नाम तुम्हार हरत संतापा ॥

Verse

सत्य शुद्घ देवन मुख गाया । बजी दुन्दुभी शंख बजाया ॥

Verse

सत्य सत्य तुम सत्य सनातन । तुम ही हो हमरे तन मन धन ॥

Verse

याको पाठ करे जो कोई । ज्ञान प्रकट ताके उर होई ॥

Verse

आवागमन मिटै तिहि केरा । सत्य वचन माने शिर मेरा ॥

Verse

और आस मन में जो होई । मनवांछित फल पावे सोई ॥

Verse

तीनहुं काल ध्यान जो ल्यावै । तुलसी दल अरु फूल चढ़ावै ॥

Verse

साग पत्र सो भोग लगावै । सो नर सकल सिद्घता पावै ॥

Verse

अन्त समय रघुबरपुर जाई । जहां जन्म हरि भक्त कहाई ॥

Verse

श्री हरिदास कहै अरु गावै । सो बैकुण्ठ धाम को पावै ॥

Verse

॥ दोहा ॥

Verse

सात दिवस जो नेम कर, पाठ करे चित लाय । हरिदास हरि कृपा से, अवसि भक्ति को पाय ॥

Verse

राम चालीसा जो पढ़े, राम चरण चित लाय । जो इच्छा मन में करै, सकल सिद्घ हो जाय ॥

śrī bhairava cālīsā
śrī lakṣmī cālīsā

Read next

More on राम

  • आरती श्री रामायण जी की।Aartis
  • श्री रामचन्द्र जी की आरतीAartis
  • रामचन्द्राष्टकम्Ashtakam
  • रामाष्टकंAshtakam
  • रामाष्टकंAshtakam
  • रामाष्टकंAshtakam

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms