Arati
kāmākṣā mā~ kī āratī
कामाक्षा माँ की आरती
Verse
आरती कामाक्षा देवी की ।
Verse
जगत् उधारक सुर सेवी की ॥
Verse
आरती.......... गावत वेद पुरान कहानी ।
Verse
योनिरुप तुम हो महारानी ॥
Verse
सुर ब्रह्मादिक आदि बखानी ।
Verse
लहे दरस सब सुख लेवी की ॥
Verse
आरती......... दक्ष सुता जगदम्ब भवानी ।
Verse
सदा शंभु अर्धंग विराजिनी ।
Verse
सकल जगत् को तारन करनी ।
Verse
जै हो मातु सिद्धि देवी की ॥
Verse
आरती............. तीन नयन कर डमरु विराजे ।
Verse
टीको गोरोचन को साजे ।
Verse
तीनों लोक रुप से लाजे ।
Verse
जै हो मातु ! लोक सेवी की ॥
Verse
आरती.............. रक्त पुष्प कंठन वनमाला ।
Verse
केहरि वाहन खंग विशाला ।
Verse
मातु करे भक्तन प्रतिपाला ।
Verse
सकल असुर जीवन लेवी की ॥
Verse
आरती............ कहैं गोपाल मातु बलिहारी ।
Verse
जाने नहिं महिमा त्रिपुरारी ।
Verse
सब सत होय जो कह्यो विचारी ।
Verse
जै जै सबहिं करत देवी की ॥
Verse
आरती............ प्रदक्षिणा नमस्ते देवि देवेशि नमस्ते ईप्सितप्रदे ।
Verse
नमस्ते जगतां धात्रि नमस्ते भक्त वत्सले ॥
Verse
दण्डवत् प्रणाम् नमः सर्वाहितार्थायै जगदाधार हेतवे ।
Verse
साष्टांगोऽयं प्रणामस्तु प्रयत्नेन मया कृतः ॥
Verse
वर - याचना पुत्रान्देहि धनं देहि सौभाग्यं देहि मंगले ।
Verse
अन्यांश्च सर्व कामांश्च देहि देवि नमोऽस्तु ते॥
Verse
क्षमा प्रार्थना ॐ विधिहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं यदिच्छित् ।
Verse
पूर्ण भवतु तत्सर्व त्वत्प्रसादात् महेश्वरीम् ॥
