dohAvalI
rāga kedārā- tāla tīnatāla
राग केदारा- ताल तीनताल
Verse
हुआ अब मैं कृतार्थ महाराज । दिया चरन आश्रय गरीबको, धन्य ! गरीबनवाज ॥
Verse
घूमा नभ-जल-पृथिवीतलपर, धरे नित नये साज । मिली न शान्ति कही प्रभु ! ऐसी, जैसी मुझको आज ॥
Verse
बिबिध रूपसे पूजा मैने कितना देव-समाज । कितने धनी उदार मनाये, हुआ न मेरा काज ॥
Verse
दुखसमुद्रमें डूब रहा था मेरा भग्न जहाज । चरण-किनारा मिला अचानक, छूटा दुखका राज ॥
