dohAvalI
rāga kāphī - tāla titālā
राग काफी - ताल तिताला
Verse
साधो, अलख निरंजन सोई । गुरु परताप राम-रस निर्मल, और न दूजा कोई ॥
Verse
सकल ज्ञानपर ज्ञान दयानिधि, सकल जोतिपर जोती । जाके ध्यान सहज अघ नासै, सहज मिटै जम छोती ॥
Verse
जाकी कथाके सरवनतें ही, सरवन जागत होई । ब्रह्मा-बिस्नु-महेस अरु दुर्गा, पार न पावै कोई ॥
Verse
सुमिर-सुमिर जन होइहैं राना, अति झीना-से-झीना । अजर, अमर, अच्छय, अबिनासी, महा बीन परबीना ॥
Verse
अनंत संत जाके आस-पिआसा, अगन मगन चिर जीवैं । जन 'दरिया' दासनके दासा, महाकृपा-रस पीवैं ॥
