dohAvalI
rāga khambāvatī - tāla kaharavā
राग खम्बावती - ताल कहरवा
Verse
राम-नाम नहि हिरदै धरा, जैस पसुवा तैसा नरा ॥
Verse
पसुवा-नर उद्यम कर खावै, पसुवा तो जंगल चर आवै । पसुवा आवै पसुवा जाय, पसुवा चरै औ पसुवा खाय ॥
Verse
राम-नाम ध्याया नहिं माईं, जनम गया पसुवाकी नाईं । राम-नामसे नाहीं प्रीत, यह सब ही पशुओंकी रीत ॥
Verse
जीवत सुख-दुखमें दिन भरै, मुवा पछे चौरासी परै । जन 'दरिया' जिन राम न ध्याया, पसुवा ही ज्यों जनम गँवाया ॥
