dohAvalI
rāga pīlū - tāla carcarī
राग पीलू - ताल चर्चरी
Verse
अमृत नीका, कहै सब कोई, पिये बिना अमर नहिं होई । कोइ कहै, अमृत बसै पताल, नर्क अन्त नित ग्रासै काल ॥
Verse
कोइ कहै, अमृत समुन्दर माहीं, बड़वा अगिनि क्यों सोखत ताहीं? कोइ कहै, अमृत ससिमें बास, घटै-बढ़ै क्यों होइहै नास ? कोइ कहै, अमृत सुरगाँ, माहिं, देव पियें क्यों खिर-खिर जाहिं ? सब अमृत बातोंका बात, अमृत है संतनके साथ । 'दरिया' अमृत नाम अनंत, जाको पी-पी अमर भये संत ॥
