dohAvalI
rāga lalita - tāla carcarī
राग ललित - ताल चर्चरी
Verse
साहब मेरे राम हैं, मैं उनकी दासी; जो बान्या सो बन रह्या, आज्ञा अबिनासी ।
Verse
अरध उरध षट कँवल बिच, करतार छिपाया; सतगुरु मिल किरपा करी, कोइ बिरले पाया ।
Verse
तीन लोक, चौदह भुवन, केवल वह भरपूरा; हाजिराँसे हाजिर सदा, वह दूराँसे दूरा ।
Verse
पाप-पुन्य दोउ रूप हैं, उनहींकी माया; साधनके बरतन सदा, भरमै भरमाया ।
Verse
जन 'दरिया' इक राम भज, भजबेकी बारा; जिन यह भार उठाइया, उनके सिर भारा ।
