dohAvalI
rāga kāphī - tāla titālā
राग काफी - ताल तिताला
Verse
जो सुमुरूँ तौ पूरन राम, अगम अपार, पार नहिं जाको, है सब संतनका बिसराम । कोटि बिस्नु जाके अगवानी, संख चक्र सत सारँगपानी ॥
Verse
कोटि कारकुन बिधि कर्मधार, परजापति मुनि बहु बिस्तार । कोटि काल संकर कोतवाल, भैरव दुर्गा धरम बिचार ॥
Verse
अनंत संत ठाढ़े दरबार, आठ सिधि नौ निधि द्वारपाल । कोटि बेद जाको जस गावैं, विद्या कोति जाको पार न पावैं ॥
Verse
कोटि अकास जाके भवन दुवारे, पवन कोटि जाके चँवर ढुरावै । कोटि तेज जाके तपै रसोय, बरुन कोटि जाके नीर समोय ॥
Verse
पृथी कोटि फुलबारि गंध, सुरत कोटि जाके लाया ब्म्ध । चंद सूर जाके कोटि चिराग, लक्षमी कोटि जाके राँधै पाग ॥
Verse
अनंत संत और खिलवत खाना, लख-चौरासी पलै दिवाना । कोटि पाप काँपैं बल छीन, कोटि धरम आगे आधीन ॥
Verse
सागर कोटि जाके कलसधार, छपन कोटि जाके पनिहार । कोटि सन्तोष जाके भरा भंडार, कोटि कुबेर जाके मायाधार ॥
Verse
कोटि स्वर्ग जाके सुखरूप, कोटि नर्क जाके अंधकूप । कोटि करम जाके उत्पतिकार, किला कोटि बरतावनहार ॥
Verse
आदि अंत मद्ध नहिं जाको, कोई पार न पावै ताको । जन दरियाका साहब सोई, तापर और न दुजा कोई ॥
