dohAvalI
bhairava
भैरव
Verse
कहा कहूँ मेरे पिउकी बात । जो रे कहूँ सोई अंग सुहात ॥टेक॥
Verse
जब मैं रही थी कन्या क्वाँरी । तब मेरे कर्म हता सिर भारी ॥१॥
Verse
जब मेरी पिउसे मनसा दौड़ी । सतगुरु आन सगाई जोड़ी ॥२॥
Verse
जब मैं पिउका मंगल गाया । तब मेरा स्वामी ब्याहन आया ॥३॥
Verse
हथलेवा कर बैठी संगा । तउ मोहि लीनी बायें अंगा ॥४॥
Verse
जनदरिया कहै मिट गई दूती । आपौ अरप पीवसँग सूती ॥५॥
