Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhāga 18

भाग १८

Verse

आँखि न देखे बावरा, शब्द सुनै नहिं कान । सिर के केस उज्ज्वल भये, अबहु निपट अजान ॥८५१॥

Verse

ज्ञानी होय सो मानही, बूझै शब्द हमार । कहैं कबीर सो बाँचि है, और सकल जमधार ॥८५२॥

Verse

॥ काल के विषय मे दोहे ॥

Verse

जोबन मिकदारी तजी, चली निशान बजाय । सिर पर सेत सिरायचा दिया बुढ़ापै आय ॥८५३॥

Verse

कबीर टुक-टुक चोंगता, पल-पल गयी बिहाय । जिव जंजाले पड़ि रहा, दियरा दममा आय ॥८५४॥

Verse

झूठे सुख को सुख कहै, मानत है मन मोद । जगत् चबैना काल का, कछु मूठी कछु गोद ॥८५५॥

Verse

काल जीव को ग्रासई, बहुत कह्यो समुझाय । कहैं कबीर में क्या करूँ, कोई नहीं पतियाय ॥८५६॥

Verse

निश्चय काल गरासही, बहुत कहा समुझाय । कहैं कबीर मैं का कहूँ, देखत न पतियाय ॥८५७॥

Verse

जो उगै तो आथवै, फूलै सो कुम्हिलाय । जो चुने सो ढ़हि पड़ै, जनमें सो मरि जाय ॥८५८॥

Verse

कुशल-कुशल जो पूछता, जग में रहा न कोय । जरा मुई न भय मुवा, कुशल कहाँ ते होय ॥८५९॥

Verse

जरा श्वान जोबन ससा, काल अहेरी नित्त । दो बैरी बिच झोंपड़ा कुशल कहाँ सो मित्र ॥८६०॥

Verse

बिरिया बीती बल घटा, केश पलटि भये और । बिगरा काज सँभारि ले, करि छूटने की ठौर ॥८६१॥

Verse

यह जीव आया दूर ते, जाना है बहु दूर । बिच के बासे बसि गया, काल रहा सिर पूर ॥८६२॥

Verse

कबीर गाफिल क्यों फिरै क्या सोता घनघोर । तेरे सिराने जम खड़ा, ज्यूँ अँधियारे चोर ॥८६३॥

Verse

कबीर पगरा दूर है, बीच पड़ी है रात । न जानों क्या होयेगा, ऊगन्ता परभात ॥८६४॥

Verse

कबीर मन्दिर आपने, नित उठि करता आल । मरहट देखी डरपता, चौडढ़े दीया डाल ॥८६५॥

Verse

धरती करते एक पग, समुंद्र करते फाल । हाथों परबत लौलते, ते भी खाये काल ॥८६६॥

Verse

आस पास जोधा खड़े, सबै बजावै गाल । मंझ महल से ले चला, ऐसा परबल काल ॥८६७॥

Verse

चहुँ दिसि पाका कोट था, मन्दिर नगर मझार । खिरकी खिरकी पाहरू, गज बन्दा दरबार ॥

Verse

चहुँ दिसि ठाढ़े सूरमा, हाथ लिये हाथियार । सबही यह तन देखता, काल ले गया मात ॥८६८॥

Verse

हम जाने थे खायेंगे, बहुत जिमि बहु माल । ज्यों का त्यों ही रहि गया, पकरि ले गया काल ॥८६९॥

Verse

काची काया मन अथिर, थिर थिर कर्म करन्त । ज्यों-ज्यों नर निधड़क फिरै, त्यों-त्यों काल हसन्त ॥८७०॥

Verse

हाथी परबत फाड़ते, समुन्दर छूट भराय । ते मुनिवर धरती गले, का कोई गरब कराय ॥८७१॥

Verse

संसै काल शरीर में, विषम काल है दूर । जाको कोई जाने नहीं, जारि करै सब धूर ॥८७२॥

Verse

बालपना भोले गया, और जुवा महमंत । वृद्धपने आलस गयो, चला जरन्ते अन्त ॥८७३॥

Verse

बेटा जाये क्या हुआ, कहा बजावै थाल । आवन-जावन होय रहा, ज्यों कीड़ी का नाल ॥८७४॥

Verse

ताजी छूटा शहर ते, कसबे पड़ी पुकार । दरवाजा जड़ा ही रहा, निकस गया असवार ॥८७५॥

Verse

खुलि खेलो संसार में, बाँधि न सक्कै कोय । घाट जगाती क्या करै, सिर पर पोट न होय ॥८७६॥

Verse

घाट जगाती धर्मराय, गुरुमुख ले पहिचान । छाप बिना गुरु नाम के, साकट रहा निदान ॥८७७॥

Verse

संसै काल शरीर में, जारि करै सब धूरि । काल से बांचे दास जन जिन पै द्दाल हुजूर ॥८७८॥

Verse

ऐसे साँच न मानई, तिलकी देखो जाय । जारि बारि कोयला करे, जमते देखा सोय ॥८७९॥

Verse

जारि बारि मिस्सी करे, मिस्सी करि है छार । कहैं कबीर कोइला करै, फिर दै दै औतार ॥८८०॥

Verse

काल पाय जब ऊपजो, काल पाय सब जाय । काल पाय सबि बिनिश है, काल काल कहँ खाय ॥८८१॥

Verse

पात झरन्ता देखि के, हँसती कूपलियाँ । हम चाले तु मचालिहौं, धीरी बापलियाँ ॥८८२॥

Verse

फागुन आवत देखि के, मन झूरे बनराय । जिन डाली हम केलि, सो ही ब्योरे जाय ॥८८३॥

Verse

मूस्या डरपैं काल सों, कठिन काल को जोर । स्वर्ग भूमि पाताल में जहाँ जावँ तहँ गोर ॥८८४॥

Verse

सब जग डरपै काल सों, ब्रह्मा, विष्णु महेश । सुर नर मुनि औ लोक सब, सात रसातल सेस ॥८८५॥

Verse

कबीरा पगरा दूरि है, आय पहुँची साँझ । जन-जन को मन राखता, वेश्या रहि गयी बाँझ ॥८८६॥

Verse

जाय झरोखे सोवता, फूलन सेज बिछाय । सो अब कहँ दीसै नहीं, छिन में गयो बोलाय ॥८८७॥

Verse

काल फिरे सिर ऊपरै, हाथों धरी कमान । कहैं कबीर गहु ज्ञान को, छोड़ सकल अभिमान ॥८८८॥

Verse

काल काल सब कोई कहै, काल न चीन्है कोय । जेती मन की कल्पना, काल कहवै सोय ॥८८९॥

Verse

॥ उपदेश ॥

Verse

काल काम तत्काल है, बुरा न कीजै कोय । भले भलई पे लहै, बुरे बुराई होय ॥८९०॥

Verse

काल काम तत्काल है, बुरा न कीजै कोय । अनबोवे लुनता नहीं, बोवे लुनता होय ॥८९१॥

Verse

लेना है सो जल्द ले, कही सुनी मान । कहीं सुनी जुग जुग चली, आवागमन बँधान ॥८९२॥

Verse

खाय-पकाय लुटाय के, करि ले अपना काम । चलती बिरिया रे नरा, संग न चले छदाम ॥८९३॥

Verse

खाय-पकाय लुटाय के, यह मनुवा मिजमान । लेना होय सो लेई ले, यही गोय मैदान ॥८९४॥

Verse

गाँठि होय सो हाथ कर, हाथ होय सी देह । आगे हाट न बानिया, लेना होय सो लेह ॥८९५॥

Verse

देह खेह खोय जायगी, कौन कहेगा देह । निश्चय कर उपकार ही, जीवन का फल येह ॥८९६॥

Verse

कहै कबीर देय तू, सब लग तेरी देह । देह खेह होय जायगी, कौन कहेगा देह ॥८९७॥

Verse

देह धरे का गुन यही, देह देह कछु देह । बहुरि न देही पाइये, अकी देह सुदेह ॥८९८॥

Verse

सह ही में सत बाटई, रोटी में ते टूक । कहैं कबीर ता दास को, कबहुँ न आवे चूक ॥८९९॥

Verse

कहते तो कहि जान दे, गुरु की सीख तु लेय । साकट जन औ श्वान को, फेरि जवाब न देय ॥९००॥

Verse

हस्ती चढ़िये ज्ञान की, सहज दुलीचा डार । श्वान रूप संसार है, भूकन दे झक मार ॥९०१॥

Verse

या दुनिया दो रोज की, मत कर या सो हेत । गुरु चरनन चित लाइये, जो पूरन सुख हेत ॥९०२॥

Verse

कबीर यह तन जात है, सको तो राखु बहोर । खाली हाथों वह गये, जिनके लाख करोर ॥९०३॥

Verse

सरगुन की सेवा करो, निरगुन का करो ज्ञान । निरगुन सरगुन के परे, तहीं हमारा ध्यान ॥९०४॥

Verse

घन गरजै, दामिनि दमकै, बूँदैं बरसैं, झर लाग गए। हर तलाब में कमल खिले, तहाँ भानु परगट भये॥

Verse

९०५॥

Verse

क्या काशी क्या ऊसर मगहर, राम हृदय बस मोरा। जो कासी तन तजै कबीरा, रामे कौन निहोरा ॥९०६॥

Verse

॥ समाप्त ॥

bhāga 17
bhajana

Read next

More on भाग

  • विराट भगवान की आरतीAartis
  • श्री विष्णु भगवान की आरतीAartis
  • भगवान सूर्य की आरतीAartis
  • भगवान श्रीकृष्ण जी की आरतीAartis
  • भगवान नटवर जी की आरतीAartis
  • भगवान श्री कृष्ण की आरतीAartis

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms