dohAvalI
bhāga 17
भाग १७
Verse
कुल खोये कुल ऊबरै, कुल राखे कुल जाय । राम निकुल कुल भेटिया, सब कुल गया बिलाय ॥८०१॥
Verse
दुनिया के धोखे मुआ, चला कुटुम की कानि । तब कुल की क्या लाज है, जब ले धरा मसानि ॥८०२॥
Verse
दुनिया सेती दोसती, मुआ, होत भजन में भंग । एका एकी राम सों, कै साधुन के संग ॥८०३॥
Verse
यह तन काँचा कुंभ है, यहीं लिया रहिवास । कबीरा नैन निहारिया, नाहिं जीवन की आस ॥८०४॥
Verse
यह तन काँचा कुंभ है, चोट चहूँ दिस खाय । एकहिं गुरु के नाम बिन, जदि तदि परलय जाय ॥८०५॥
Verse
जंगल ढेरी राख की, उपरि उपरि हरियाय । ते भी होते मानवी, करते रंग रलियाय ॥८०६॥
Verse
मलमल खासा पहिनते, खाते नागर पान । टेढ़ा होकर चलते, करते बहुत गुमान ॥८०७॥
Verse
महलन माही पौढ़ते, परिमल अंग लगाय । ते सपने दीसे नहीं, देखत गये बिलाय ॥८०८॥
Verse
ऊजल पीहने कापड़ा, पान-सुपारी खाय । कबीर गुरू की भक्ति बिन, बाँधा जमपुर जाय ॥८०९॥
Verse
कुल करनी के कारने, ढिग ही रहिगो राम । कुल काकी लाजि है, जब जमकी धूमधाम ॥८१०॥
Verse
कुल करनी के कारने, हंसा गया बिगोय । तब कुल काको लाजि है, चाकिर पाँव का होय ॥८११॥
Verse
मैं मेरी तू जानि करै, मेरी मूल बिनास । मेरी पग का पैखड़ा, मेरी गल की फाँस ॥८१२॥
Verse
ज्यों कोरी रेजा बुनै, नीरा आवै छौर । ऐसा लेखा मीच का, दौरि सकै तो दौर ॥८१३॥
Verse
इत पर धर उत है धरा, बनिजन आये हाथ । करम करीना बेचि के, उठि करि चालो काट ॥८१४॥
Verse
जिसको रहना उतघरा, सो क्यों जोड़े मित्र । जैसे पर घर पाहुना, रहै उठाये चित्त ॥८१५॥
Verse
मेरा संगी कोई नहीं, सबै स्वारथी लोय । मन परतीत न ऊपजै, जिय विस्वाय न होय ॥८१६॥
Verse
मैं भौंरो तोहि बरजिया, बन बन बास न लेय । अटकेगा कहुँ बेलि में, तड़फि- तड़फि जिय देय ॥८१७॥
Verse
दीन गँवायो दूनि संग, दुनी न चली साथ । पाँच कुल्हाड़ी मारिया, मूरख अपने हाथ ॥८१८॥
Verse
तू मति जानै बावरे, मेरा है यह कोय । प्रान पिण्ड सो बँधि रहा, सो नहिं अपना होय ॥८१९॥
Verse
या मन गहि जो थिर रहै, गहरी धूनी गाड़ि । चलती बिरयाँ उठि चला, हस्ती घोड़ा छाड़ि ॥८२०॥
Verse
तन सराय मन पाहरू, मनसा उतरी आय । कोई काहू का है नहीं, देखा ठोंकि बजाय ॥८२१॥
Verse
डर करनी डर परम गुरु, डर पारस डर सार । डरत रहै सो ऊबरे, गाफिल खाई मार ॥८२२॥
Verse
भय से भक्ति करै सबै, भय से पूजा होय । भय पारस है जीव को, निरभय होय न कोय ॥८२३॥
Verse
भय बिन भाव न ऊपजै, भय बिन होय न प्रीति । जब हिरदै से भय गया, मिटी सकल रस रीति ॥८२४॥
Verse
काल चक्र चक्की चलै, बहुत दिवस औ रात । सुगन अगुन दोउ पाटला, तामें जीव पिसात ॥८२५॥
Verse
बारी-बारी आपने, चले पियारे मीत । तेरी बारी जीयरा, नियरे आवै नीत ॥८२६॥
Verse
एक दिन ऐसा होयगा, कोय काहु का नाहिं । घर की नारी को कहै, तन की नारी जाहिं ॥८२७॥
Verse
बैल गढ़न्ता नर, चूका सींग रू पूँछ । एकहिं गुरुँ के ज्ञान बिनु, धिक दाढ़ी धिक मूँछ ॥८२८॥
Verse
यह बिरियाँ तो फिर नहीं, मनमें देख विचार । आया लाभहिं कारनै, जनम जुवा मति हार ॥८२९॥
Verse
खलक मिला खाली हुआ, बहुत किया बकवाद । बाँझ हिलावै पालना, तामें कौन सवाद ॥८३०॥
Verse
चले गये सो ना मिले, किसको पूछूँ जात । मात-पिता-सुत बान्धवा, झूठा सब संघात ॥८३१॥
Verse
विषय वासना उरझिकर जनम गँवाय जाद । अब पछितावा क्या करे, निज करनी कर याद ॥८३२॥
Verse
हे मतिहीनी माछीरी! राखि न सकी शरीर । सो सरवर सेवा नहीं , जाल काल नहिं कीर ॥८३३॥
Verse
मछरी यह छोड़ी नहीं, धीमर तेरो काल । जिहि जिहि डाबर धर करो, तहँ तहँ मेले जाल ॥८३४॥
Verse
परदा रहती पदुमिनी, करती कुल की कान । घड़ी जु पहुँची काल की, छोड़ भई मैदान ॥८३५॥
Verse
जागो लोगों मत सुवो, ना करूँ नींद से प्यार । जैसा सपना रैन का, ऐसा यह संसार ॥८३६॥
Verse
क्या करिये क्या जोड़िये, तोड़े जीवन काज । छाड़ि छाड़ि सब जात है, देह गेह धन राज ॥८३७॥
Verse
जिन घर नौबत बाजती, होत छतीसों राग । सो घर भी खाली पड़े, बैठने लागे काग ॥८३८॥
Verse
कबीर काया पाहुनी, हंस बटाऊ माहिं । ना जानूं कब जायगा, मोहि भरोसा नाहिं ॥८३९॥
Verse
जो तू परा है फंद में निकसेगा कब अंध । माया मद तोकूँ चढ़ा, मत भूले मतिमंद ॥८४०॥
Verse
अहिरन की चोरी करै, करै सुई का दान । ऊँचा चढ़ि कर देखता, केतिक दुरि विमान ॥८४१॥
Verse
नर नारायन रूप है, तू मति समझे देह । जो समझै तो समझ ले, खलक पलक में खोह ॥८४२॥
Verse
मन मुवा माया मुई, संशय मुवा शरीर । अविनाशी जो न मरे, तो क्यों मरे कबीर ॥८४३॥
Verse
मरूँ- मरूँ सब कोइ कहै, मेरी मरै बलाय । मरना था तो मरि चुका, अब को मरने जाय ॥८४४॥
Verse
एक बून्द के कारने, रोता सब संसार । अनेक बून्द खाली गये, तिनका नहीं विचार ॥८४५॥
Verse
समुझाये समुझे नहीं, धरे बहुत अभिमान । गुरु का शब्द उछेद है, कहत सकल हम जान ॥८४६॥
Verse
राज पाट धन पायके, क्यों करता अभिमान । पड़ोसी की जो दशा, भई सो अपनी जान ॥८४७॥
Verse
मूरख शब्द न मानई, धर्म न सुनै विचार । सत्य शब्द नहिं खोजई, जावै जम के द्वार ॥८४८॥
Verse
चेत सवेरे बाचरे, फिर पाछे पछिताय । तोको जाना दूर है, कहैं कबीर बुझाय ॥८४९॥
Verse
क्यों खोवे नरतन वृथा, परि विषयन के साथ । पाँच कुल्हाड़ी मारही, मूरख अपने हाथ ॥८५०॥
