dohAvalI
bhajana
भजन
Verse
प्रीतम हमारो प्यारो श्याम गिरधारी है ॥
Verse
मोहन अनाथ-नाथ, संतनके डोले साथ, बेद गुण गावे गाथ, गोकुल बिहारी है ॥
Verse
कमल बिसाल नैन, निपट रसीले बैन, दीननको सुख दैन, चार भुजा धारी है ॥
Verse
केशव कृपा निधान, वाही सो हमारो ध्यान, तन मन वारूँ प्रान जीवन मुरारि है ॥
Verse
सुमिरूँ मैं साँझ-भोर, बार-बार हाथ जोर, कहत प्रताप कौर जामकी दुलारी है ॥
