Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

bhajana

भजन

Verse

जाके उर उपजी नहिं भाई । सो क्या जाने पीर पराई ॥टेक॥

Verse

ब्यावर जाने पीरकी सार । बाँझ नार क्या लखै बिकार ॥१॥

Verse

पतिब्रता पतिकौ ब्रत जानै । बिभिचारिन मिल कहा बखानै व२॥

Verse

हीरा-पारख जौहरी पावै । मूरख निरखकै कहा बतावै ॥३॥

Verse

लागा घाव कराहे सोई । कोगतहार के दरद न कोई ॥४॥

Verse

रामनाम मेरा प्रान-अधार । सोई रामरस पावनहार ॥५॥

Verse

जन दरिया जानेगा सोई । (जाके) प्रेमक माल कलेजे पोई ॥६॥

Verse

२ जो धुनियाँ तौ भी मैं राम तुम्हारा । अधम कमीन जाति मतिहीना, तुम तौ हौ सिरताज हमारा ॥टेक॥

Verse

कायाका मंत्र सबद मन मुठिया, सुखमन ताँत चढ़ाई । गगनमँडलमें धनुआँ बैठा, मेरे सतगुर कला सिखाई ॥१॥

Verse

पाप पान हर कुबुध काँकड़ा, सहज सहज झड़ जाई । घुंडी-गाँठ रहन नहिं पावै, इकरंगी होय आई ॥२॥

Verse

इकरँग हुआ भरा हरि चोला, हरि कहै कहा दिलाऊँ । मैं नाहीं मेहनतक लोभी, बकसौ मौज भगति निज पाऊँ ॥३॥

Verse

किरपा कर हरि बोले बानी, तुम तौ हौ मम दास । दरिया कहै, मेरे आतम भीतर, मेलौ राम भगति बिस्वास ॥४॥

Verse

३ बाबल कैसे बिसरो जाई । यदि मैं पति सँग रल खेलूँगी, आपा धरम समाई ॥टेक॥

Verse

सतगुरु मेरे किरपा कीनी, उत्तम बर परणाई । अब मेरे साईंको सरम पड़ैगी लेगा ह्रदय लगाई ॥

Verse

थे जानराय, मैं बाली-भोली, थे निरमल, मैं मैली । थे बतलाओ, मैं बोल न जानूँ, भेद न सकूँ सहेली ॥

Verse

थे ब्रह्मभाव, मैं आतप कन्या, समझ न जानूँ बानी । दरिया कहै परि पूरा पाया, यह निश्चै कर जानी ॥

Verse

४ भैरव कहा कहूँ मेरे पिउकी बात । जो रे कहूँ सोई अंग सुहात ॥टेक॥

Verse

जब मैं रही थी कन्या क्वाँरी । तब मेरे कर्म हता सिर भारी ॥१॥

Verse

जब मेरी पिउसे मनसा दौड़ी । सतगुरु आन सगाई जोड़ी ॥२॥

Verse

जब मैं पिउका मंगल गाया । तब मेरा स्वामी ब्याहन आया ॥३॥

Verse

हथलेवा कर बैठी संगा । तउ मोहि लीनी बायें अंगा ॥४॥

Verse

जनदरिया कहै मिट गई दूती । आपौ अरप पीवसँग सूती ॥५॥

Verse

५ रामनाम नहिं हिरदे धरा । जैसा पसुवा तैसा नरा ॥१॥

Verse

पसुवा नर उद्यम कर खावै । पसुवा तौ जंगल चर आवै ॥२॥

Verse

पसुवा आवै, पसुवा जाय । पसुवा चरै औ पसुवा खाय ॥३॥

Verse

रामनाम ध्याया नहिं माईं । जनम गया पसुवाकी नाईं ॥४॥

Verse

रामनामसे नाहीं प्रीत । यह ही सब पसुवोंकी रीत ॥५॥

Verse

जीवत सुखदुखमें दिन भरै । मुवा पछे चौरासी परै ॥६॥

Verse

जनदरिया जिन राम न ध्याया । पसुवा ही ज्यों जनम गँवाया ॥७॥

rāga jha~jhauṭī - tāla kaharavā
bhajana

Read next

More on भजन

  • भजनDohavali
  • भजनDohavali
  • भजनDohavali
  • भजनDohavali
  • भजनDohavali
  • भजनDohavali

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms