dohAvalI
bhajana
भजन
Verse
जो धुनियाँ तौ भी मैं राम तुम्हारा । अधम कमीन जाति मतिहीना, तुम तौ हौ सिरताज हमारा ॥टेक॥
Verse
कायाका मंत्र सबद मन मुठिया, सुखमन ताँत चढ़ाई । गगनमँडलमें धनुआँ बैठा, मेरे सतगुर कला सिखाई ॥१॥
Verse
पाप पान हर कुबुध काँकड़ा, सहज सहज झड़ जाई । घुंडी-गाँठ रहन नहिं पावै, इकरंगी होय आई ॥२॥
Verse
इकरँग हुआ भरा हरि चोला, हरि कहै कहा दिलाऊँ । मैं नाहीं मेहनतक लोभी, बकसौ मौज भगति निज पाऊँ ॥३॥
Verse
किरपा कर हरि बोले बानी, तुम तौ हौ मम दास । दरिया कहै, मेरे आतम भीतर, मेलौ राम भगति बिस्वास ॥४॥
