dohAvalI
bhajana
भजन
Verse
जो मेरै तन होते दोय । मैं काहू तें कछु नहिं कहतौ, मोतें कछु कहतौ नहिं कोय ॥१॥
Verse
एक जु तन हरि-बिमुखनके सँग रहतो देस-बिदेस । बिबिध भाँति के जग-दुख सुख जहँ, नहीं भगति-लवलेस ॥२॥
Verse
एक जु तन सत्संग रंग रँगि, रहतौ अति सुख पूर । जनम सफल कर लेतौ ब्रज बसि, जहँ ब्रज जीवनमूर ॥३॥
Verse
द्वै तन बिन द्वै काज न ह्वैहैं, आयु सु छिन-छिन छीजै । नागरिदास एक तनते अब, कहौ कहा करि लीजै ॥४॥
