dohAvalI
bilāvala
बिलावल
Verse
मधुके मतवारे स्याम, खोलौ प्यारे पलकैं । सीस मुकुट लटा छुटी और छुटी अलकैं ॥१॥
Verse
सुर-नर-मुनि द्वार ठाढ़ दरसहेतु किलकैं । नासिकाके मोति सोहैं बीच लाल ललकैं ॥२॥
Verse
कटि पीताम्बर मुरली कर स्त्रवन-कुँडल झलकैं । सूरदास मदनमोहन दरस दैहौं भलकैं ॥३॥
