Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śrī śani cālīsā

श्री शनि चालीसा

Verse

जय गनेश गिरिजा सुवन । मंगल करण कृपाल ।

Verse

दीनन के दुःख दूर करि । कीजै नाथ निहाल ।

Verse

जय जय श्री शनिदेव प्रभु । सुनहु विनय महाराज ।

Verse

करहु कृपा हे रवि तनय । राखहु जन की लाज ।

Verse

जयति जयति शनिदेव दयाला । करत सदा भक्तन प्रतिपाला ॥

Verse

चारि भुजा तनु श्याम विराजै । माथे रतन मुकुट छवि छाजै ॥

Verse

परम विशाल मनोहर भाला । टेढ़ी दृष्टि भृकुटि विकराला ॥

Verse

कुण्डल श्रवण चमाचम चमके । हिय माल मुक्तन मणि दमके ॥

Verse

कर में गदा त्रिशूल कुठारा । पल बिच करैं अरिहिं संसारा ॥

Verse

पिंगल कृष्ण छाया नन्दन । यम कोणस्थ रौद्र दुःखभंजन ॥

Verse

सौरी मन्द शनि दशनामा । भानु पुत्र पूजहिं सब कामा ॥

Verse

जापर प्रभु प्रसन्न हो जाहीं । रंकहुँ राव करै क्षण माहीं ॥

Verse

पर्वतहुँ तृण होइ निहारत । तृणहुँ को पर्वत करि डारत ॥

Verse

राज मिलत बन रामहिं दीन्हा । कैकेइहुँ की मति हरि लीन्हा ॥

Verse

बनहुँ में मृग कपट दिखाई । मातु जानकी गई चुराई ॥

Verse

लखनहिं शक्ति विकल करि डारा । मचिगा दल में हाहाकारा ॥

Verse

रावण की गति मति बौराई । रामचन्द्र सों बैर बढ़ाई ॥

Verse

दियो कीट करि कंचन लंका । बजि बजरंग वीर की डंका ॥

Verse

नृप विक्रम पर तुहि पगु धारा । चित्र मयूर निगलि गै हारा ॥

Verse

हार नौलखा लाग्यो चोरी । हाथ पैर डरवायो तोरी ॥

Verse

भारी दशा निकृष्ट दिखायो । तेलिहिं घर कोल्हू चलवायो ॥

Verse

विनय राग दीपक महँ कीन्हों । तब प्रसन्न प्रभु है सुख दीन्हों ॥

Verse

हरिश्चन्द्र नृप नारि बिकानी । आपहुँ भरे डोम घर पानी ॥

Verse

तैसे नल पर दशा सिरानी । भूँजी-मीन कूद गई पानी ॥

Verse

श्री शंकरहि गहयो जब जाई । पार्वती को सती कराई ॥

Verse

तनिक विलोकत ही करि रीसा । नभ उड़ि गयो गौरिसुत सीसा ॥

Verse

पाण्डव पर भै दशा तुम्हारी । बची द्रौपदी होति उघारी ॥

Verse

कौरव के भी गति मति मारयो । युद्ध महाभारत करि डारयो ॥

Verse

रवि कहँ मुख महँ धरि तत्काला । लेकर कूदि परयो पाताला ॥

Verse

शेष देव लखि विनती लाई । रवि को मुख ते दियो छुड़ाई ॥

Verse

वाहन प्रभु के सात सुजाना । हय दिग्गज गर्दभ मृग स्वाना ॥

Verse

जम्बुक सिंह आदि नखधारी । सो फल ज्योतिष कहत पुकारी ॥

Verse

गज वाहन लक्ष्मी गृह आवैं । हय ते सुख सम्पत्ति उपजावैं ॥

Verse

गर्दभ हानि करै बहु काजा । सिंह सिद्धकर राज समाजा ॥

Verse

जम्बुक बुद्धि नष्ट कर डारै । मृग दे कष्ट प्राण संहारै ॥

Verse

जब आवहिं प्रभु स्वान सवारी । चोरी आदि होय डर भारी ॥

Verse

तैसहि चारि चरण यह नामा । स्वर्ण लौह चाँदी अरु तामा ॥

Verse

लौह चरण पर जब प्रभु आवैं । धन जन सम्पत्ति नष्ट करावैं ॥

Verse

समता ताम्र रजत शुभकारी । स्वर्ण सर्वसुख मंगलकारी ॥

Verse

जो यह शनि चरित्र नित गावै । कबहुँ न दशा निकृष्ट सतावै ॥

Verse

अद्भुत नाथ दिखावैं लीला । करैं शत्रु के नाशि बलि ढीला ॥

Verse

जो पण्डित सुयोग्य बुलवाई । विधिवत शनि ग्रह शान्ति कराई ॥

Verse

पीपल जल शनि दिवस चढ़ावत । दीप दान दै बहु सुख पावत ॥

Verse

कहत रामसुन्दर प्रभु दासा । शनि सुमिरत सुख होत प्रकाशा ॥

Verse

पाठ शनिश्चर देव को, कीन्हों विमल तैयार । करत पाठ चालीसा दिन, होय दुःख सागर पार ॥

Verse

ॐ शं शनैश्चराय नमः ॥

śrī navagraha cālīsā
śani deva cālīsā

Read next

More on शनि

  • श्री शनि देव जी की आरतीAartis
  • शनिवार की आरतीAartis
  • श्रीशनि अष्टोत्तरशतनामस्तोत्रम्Ashtottaranama
  • शनि देव चालीसाChalisa
  • श्री शनि चालीसाChalisa
  • श्रीशनिवज्रपंजरकवचम्Kavach

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms