Arati
śrī śani deva jī kī āratī
श्री शनि देव जी की आरती
Verse
जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी।
Verse
सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥
Verse
जय.॥
Verse
श्याम अंक वक्र दृष्ट चतुर्भुजा धारी।
Verse
नीलाम्बर धार नाथ गज की असवारी॥
Verse
जय.॥
Verse
किरीट मुकुट शीश रजित दीपत है लिलारी।
Verse
मुक्तन की माला गले शोभित बलिहारी॥
Verse
जय.॥
Verse
मोदक मिष्ठान पान चढ़त हैं सुपारी।
Verse
लोहा तिल तेल उड़द महिषी अति प्यारी॥
Verse
जय.॥
Verse
देव दनुज ऋषि मुनि सुमरिन नर नारी।
Verse
विश्वनाथ धरत ध्यान शरण हैं तुम्हारी ॥जय.॥
