Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

cAlIsA

śiva cālīsā

शिव चालीसा

Verse

जय गणेश गिरिजासुवन, मंगल मूल सुजान कहत अयोध्यादास तुम, देउ अभय वरदान चौपाई जय शिव शङ्कर औढरदानी । जय गिरितनया मातु भवानी ॥

Verse

सर्वोत्तम योगी योगेश्वर । सर्वलोक-ईश्वर-परमेश्वर ॥

Verse

सब उर प्रेरक सर्वनियन्ता । उपद्रष्टा भर्ता अनुमन्ता ॥

Verse

पराशक्ति – पति अखिल विश्वपति । परब्रह्म परधाम परमगति ॥

Verse

सर्वातीत अनन्य सर्वगत । निजस्वरूप महिमामें स्थितरत ॥

Verse

अंगभूति – भूषित श्मशानचर । भुजंगभूषण चन्द्रमुकुटधर ॥

Verse

वृषवाहन नंदीगणनायक । अखिल विश्व के भाग्य-विधायक ॥

Verse

व्याघ्रचर्म परिधान मनोहर । रीछचर्म ओढे गिरिजावर ॥

Verse

कर त्रिशूल डमरूवर राजत । अभय वरद मुद्रा शुभ साजत ॥

Verse

तनु कर्पूर-गोर उज्ज्वलतम । पिंगल जटाजूट सिर उत्तम ॥

Verse

भाल त्रिपुण्ड्र मुण्डमालाधर । गल रुद्राक्ष-माल शोभाकर ॥

Verse

विधि-हरि-रुद्र त्रिविध वपुधारी । बने सृजन-पालन-लयकारी ॥

Verse

तुम हो नित्य दया के सागर । आशुतोष आनन्द-उजागर ॥

Verse

अति दयालु भोले भण्डारी । अग-जग सबके मंगलकारी ॥

Verse

सती-पार्वती के प्राणेश्वर । स्कन्द-गणेश-जनक शिव सुखकर ॥

Verse

हरि-हर एक रूप गुणशीला । करत स्वामि-सेवक की लीला ॥

Verse

रहते दोउ पूजत पुजवावत । पूजा-पद्धति सबन्हि सिखावत ॥

Verse

मारुति बन हरि-सेवा कीन्ही । रामेश्वर बन सेवा लीन्ही ॥

Verse

जग-जित घोर हलाहल पीकर । बने सदाशिव नीलकं वर ॥

Verse

असुरासुर शुचि वरद शुभंकर । असुरनिहन्ता प्रभु प्रलयंकर ॥

Verse

नम: शिवाय मन्त्र जपत मिटत सब क्लेश भयंकर ॥

Verse

जो नर-नारि रटत शिव-शिव नित । तिनको शिव अति करत परमहित ॥

Verse

श्रीकृष्ण तप कीन्हों भारी । ह्वै प्रसन्न वर दियो पुरारी ॥

Verse

अर्जुन संग लडे किरात बन । दियो पाशुपत-अस्त्र मुदित मन ॥

Verse

भक्तन के सब कष्ट निवारे । दे निज भक्ति सबन्हि उद्धारे ॥

Verse

शङ्खचूड जालन्धर मारे । दैत्य असंख्य प्राण हर तारे ॥

Verse

अन्धकको गणपति पद दीन्हों । शुक्र शुक्रपथ बाहर कीन्हों ॥

Verse

तेहि सजीवनि विद्या दीन्हीं । बाणासुर गणपति-गति कीन्हीं ॥

Verse

अष्टमूर्ति पंचानन चिन्मय । द्वादश ज्योतिर्लिङ्ग ज्योतिर्मय ॥

Verse

भुवन चतुर्दश व्यापक रूपा । अकथ अचिन्त्य असीम अनूपा ॥

Verse

काशी मरत जंतु अवलोकी । देत मुक्ति -पद करत अशोकी ॥

Verse

भक्त भगीरथ की रुचि राखी । जटा बसी गंगा सुर साखी ॥

Verse

रुरु अगस्त्य उपमन्यू ज्ञानी । ऋषि दधीचि आदिक विज्ञानी ॥

Verse

शिवरहस्य शिवज्ञान प्रचारक । शिवहिं परम प्रिय लोकोद्धारक ॥

Verse

इनके शुभ सुमिरनतें शंकर । देत मुदित ह्वै अति दुर्लभ वर ॥

Verse

अति उदार करुणावरुणालय । हरण दैन्य-दारिद्रय-दु:ख-भय ॥

Verse

तुम्हरो भजन परम हितकारी । विप्र शूद्र सब ही अधिकारी ॥

Verse

बालक वृद्ध नारि-नर ध्यावहिं । ते अलभ्य शिवपद को पावहिं ॥

Verse

भेदशून्य तुम सबके स्वामी । सहज सुहृद सेवक अनुगामी ॥

Verse

जो जन शरण तुम्हारी आवत । सकल दुरित तत्काल नशावत ॥दोहा ॥

Verse

बहन करौ तुम शीलवश, निज जनकौ सब भार । गनौ न अघ, अघ-जाति कछु, सब विधि करो सँभार ॥

Verse

तुम्हरो शील स्वभाव लखि, जो न शरण तव होय । तेहि सम कुटिल कुबुद्धि जन, नहिं कुभाग्य जन कोय ॥

Verse

दीन-हीन अति मलिन मति, मैं अघ-ओघ अपार । कृपा-अनल प्रगटौ तुरत, करो पाप सब छार ॥

Verse

कृपा सुधा बरसाय पुनि, शीतल करो पवित्र ।

Verse

राखो पदकमलनि सदा, हे कुपात्र के

guru gorakha nātha cālīsā
śrī gaṇeśa cālīsā

Read next

More on शिव

  • सदाशिवाष्टकम्Ashtakam
  • शिवमङ्गलाष्टकम्Ashtakam
  • ॥अथ श्री शिवाष्टकं ॥Ashtakam
  • शिवाष्टकं ३Ashtakam
  • श्रीशिवाष्टकम्Ashtakam
  • शृङ्गेरि श्रीजगद्गुरु श्रीसच्चिदानन्दशिवाभिनवनृसिंहभारतीस्वामिभिः विरचितम्Ashtakam

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms