cAlIsA
guru gorakha nātha cālīsā
गुरु गोरख नाथ चालीसा
Verse
॥ दोहा ॥
Verse
गणपति गिरजा पुत्र को सुमिरु बारम्बार | हाथ जोड़ बिनती करू शारद नाम आधार ॥
Verse
॥ चोपाई ॥
Verse
जय जय जय गोरख अविनाशी | कृपा करो गुरुदेव प्रकाशी ॥
Verse
जय जय जय गोरख गुण ज्ञानी | इच्छा रूप योगी वरदानी ॥
Verse
अलख निरंजन तुम्हरो नामा | सदा करो भक्त्तन हित कामा ॥
Verse
नाम तुम्हारो जो कोई गावे | जन्म जन्म के दुःख मिट जावे ॥
Verse
जो कोई गोरख नाम सुनावे | भूत पिसाच निकट नहीं आवे ॥
Verse
ज्ञान तुम्हारा योग से पावे | रूप तुम्हारा लख्या न जावे ॥
Verse
निराकार तुम हो निर्वाणी | महिमा तुम्हारी वेद न जानी ॥
Verse
घट - घट के तुम अंतर्यामी | सिद्ध चोरासी करे परनामी ॥
Verse
भस्म अंग गल नांद विराजे | जटा शीश अति सुन्दर साजे ॥
Verse
तुम बिन देव और नहीं दूजा | देव मुनिजन करते पूजा ॥
Verse
चिदानंद संतन हितकारी | मंगल करण अमंगल हारी ॥
Verse
पूरण ब्रह्मा सकल घट वासी | गोरख नाथ सकल प्रकाशी ॥
Verse
गोरख गोरख जो कोई धियावे | ब्रह्म रूप के दर्शन पावे ॥
Verse
शंकर रूप धर डमरू बाजे | कानन कुंडल सुन्दर साजे ॥
Verse
नित्यानंद है नाम तुम्हारा | असुर मार भक्तन रखवारा ॥
Verse
अति विशाल है रूप तुम्हारा | सुर नर मुनि जन पावे न पारा ॥
Verse
दीनबंधु दीनन हितकारी | हरो पाप हम शरण तुम्हारी ॥
Verse
योग युक्ति में हो प्रकाशा | सदा करो संतान तन बासा ॥
Verse
प्रात : काल ले नाम तुम्हारा | सिद्धि बढे अरु योग प्रचारा ॥
Verse
हठ हठ हठ गोरछ हठीले | मर मर वैरी के कीले ॥
Verse
चल चल चल गोरख विकराला | दुश्मन मार करो बेहाला ॥
Verse
जय जय जय गोरख अविनाशी | अपने जन की हरो चोरासी ॥
Verse
अचल अगम है गोरख योगी | सिद्धि दियो हरो रस भोगी ॥
Verse
काटो मार्ग यम को तुम आई | तुम बिन मेरा कोन सहाई ॥
Verse
अजर अमर है तुम्हारी देहा | सनकादिक सब जोरहि नेहा ॥
Verse
कोटिन रवि सम तेज तुम्हारा | है प्रसिद्ध जगत उजियारा ॥
Verse
योगी लखे तुम्हारी माया | पार ब्रह्म से ध्यान लगाया ॥
Verse
ध्यान तुम्हारा जो कोई लावे | अष्ट सिद्धि नव निधि पा जावे ॥
Verse
शिव गोरख है नाम तुम्हारा | पापी दुष्ट अधम को तारा ॥
Verse
अगम अगोचर निर्भय नाथा | सदा रहो संतन के साथा ॥
Verse
शंकर रूप अवतार तुम्हारा | गोपीचंद, भरथरी को तारा ॥
Verse
सुन लीजो प्रभु अरज हमारी | कृपासिन्धु योगी ब्रहमचारी ॥
Verse
पूर्ण आस दास की कीजे | सेवक जान ज्ञान को दीजे ॥
Verse
पतित पवन अधम अधारा | तिनके हेतु तुम लेत अवतारा ॥
Verse
अखल निरंजन नाम तुम्हारा | अगम पंथ जिन योग प्रचारा ॥
Verse
जय जय जय गोरख भगवाना | सदा करो भक्त्तन कल्याना ॥
Verse
जय जय जय गोरख अविनाशी | सेवा करे सिद्ध चोरासी ॥
Verse
जो यह पढ़े गोरख चालीसा | होए सिद्ध साक्षी जगदीशा ॥
Verse
हाथ जोड़कर ध्यान लगावे | और श्रद्धा से भेंट चढ़ावे ॥
Verse
बारह पाठ पढ़े नित जोई | मनोकामना पूर्ण होई ॥
