Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

sataguru kī dayā

सतगुरु की दया

Verse

एक पहर लौं रात के, सबको दरशन दीन । डेढ़ पहर जब रात रहि, तभी सुरत मन कीन ॥

Verse

सहजोबाई विकल अति, तासो मिलहूँ जाय । सोचत भए अलेप सब, प्रगटे वा के ठांय ॥

Verse

सहजोबाई ध्यान में, बैठी थी चित लाय । उंही पलकें खुल गई, उठीं देखि घबराये ॥

Verse

चरणों ऊपर हाथ धरि, और कही महाराज । तुम तौ रामत को गये, कैसे आए आज ॥

Verse

महाराज हंस यों कही, यूँ ही आया गोप । बाजू बकसा हाथ का, फिर भए तुरत अलोप ॥

Verse

बूआ जप करती हुती, सहजो ही के पास । चरन दास का आवना, परगट देखा जास ॥

Verse

भोर भए फैली घनी, सभी हवेली माहिं । नर नारी पछताईयां, दरशन पायो नाहिं ॥

Verse

प्रगटे शाहजहांपुर विशे, किनहीं न पायो भेद । साधुन बाजू पूंछिया, हंस एन कीया निशेध ॥

Verse

हठ कर लोगन पूछिया, कही नाथ मुसकाय । सहजो को वह दे दीया, कही खोल समझाय ॥

Verse

== बानी फाग महीना अष्टमी, सुकल पाख बुधवार । संबत अठारे सैं हुते, सहजो किया बिचार ॥

Verse

गुर अस्तुति के करन कूँ, बाढ़यो अधिक हुलास । होते होते हो गई, पोथी सहज प्रकास ॥

Verse

दिल्ली सहर सुहावना, प्रीछितपुर में बास । तहाँ समापत ही भई, नवका सहज प्रकास ॥

Verse

सहज प्रकास पोथी कही, चरनदास परताप । पढ़ें सुनै जो प्रीत सूँ, भाजै सबही पाप ॥

jīvana
paramātmā

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms