dohAvalI
jīvana
जीवन
Verse
विवाह की रस्म चलना है रहना नही, चलना बिस्वाबीस । सहिजो तनिक सुहाग पर, कहा गुंधावे सीस ॥
Verse
== सब शिष भये महाराज के, मन क्रम लइ शरणाय । आज्ञाकारी ही रहैं, ये तिन्ह करें सहाय ॥
Verse
== सहजोबाई का भक्ति भाव हरि प्रसाद की पुत्री जानों । चरणदास की शिष्य पिछानों ॥
Verse
तिहुँ कुल दीपक सहजो बाई । सासर पीहर भक्ति बढ़ाई ॥
Verse
सत्य शील में साँवत साँची । जग कुल व्याधि सबन सों बाँची ॥
Verse
दया क्षमा की मूरति मानों । ज्ञान ध्यान भरपूर सु जानों ॥
Verse
साधुन को ऐसी सुखदाई । मानों भक्ति रूप धरि आई ॥
Verse
प्रेम लगन माँहीं अधिकाई । कर्मा और ज्यों मीराँ बाई ॥
Verse
योग युक्ति बैराग सुहाये । ये अँग जनु भूषण छबि छाये ॥
Verse
अनुभव हिये प्रकाश जु ऐसी । पूरण शशियर चाँदन जैसी ॥
Verse
== जग की व्याधि मिटाय के, लावे हरि गुरु रंग । बानी जाकी सोहनी, सुनत जु उठे उमंग ॥
Verse
== गुरु भक्ती एकी पहिचानों । दूजी ता सम और न मानों ॥
Verse
गुरु को सर्वस आपा अर्पा । गुरु बिन दूजा भाव न थर्पा ॥
Verse
गुरु ही ता के सर्वस जानों । जीवन मूरी गुरु पहिचानों ॥
Verse
राम से गुरु को अधिकी माने ।
Verse
पूरण ब्रह्म सु गुरु ही ठाने ।
Verse
गुरु का जाप जपे दिन रैना । गुरु का ध्यान धरे हिये चैना ॥
Verse
औरन को गुरु मत समझावे । गुरु बिन और न वाहि सुहावे ॥
Verse
जैसे सूरा रण में जूझे । ऐसो गुरु मत में आ रुझे ॥
Verse
गुरु की भक्ति करन का लाहा । जीवन जग में नेम निवाहा ॥
Verse
== ॥
Verse
दोहा ॥
Verse
चरणदास की शिष्य दृढ़, सहजो बाई जान । ताकी जो गुरु भक्ति पर, जोगजीत कुर्बान ॥
Verse
== सहजो गुरु दीपक दियौ, रोम रोम उजियार । तीन लोक दृष्टा भये, मिटयौ भरम अँधियार ॥
Verse
== सहजो गुरु दीपक दियौ, नैना भये अनन्त । आदि अन्त मध एक ही, सूझि पड़े भगवन्त ॥
