Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

paramātmā

परमात्मा

Verse

सच्चिदानन्द नया पुराना होय ना, घुन नहिं लागै जासु । सहजो मारा ना मरै, भय नहिं ब्यापै तासु ॥

Verse

== किरै घटै छीजै नहीं, ताहि न भिजवै नीर ।

Verse

ना काहू के आसरे, ना काहू के सीर ।

Verse

== परलय में आवै नहीं, उत्पति होय न फेर । ब्रह्म अनादी सहजिया, घने हिराने हेर ॥

Verse

जाके किरिया करम ना, षट दर्सन को भेस । गुन औगुन ना सहजिया, ऐसो पुरुष अलेस ॥

Verse

== रूप बरन वा के नहीं, सहजो रंग न देह । मीत इष्ट वा के नहीं, जाति पाँति नहिं गेह ॥

Verse

सहजो उपजै ना मरै, सदबासी नहिं होय । रात दिवस ता में नहीं, सीत ऊस्न नहिं सोय ॥

Verse

आग जलाय सकै नहीं, सस्तर सकै न काटि । धूप सुखाय सकै नहीं, पवन सकै नहिं आटि ॥

Verse

मात पिता वा के नहीं, नहीं कुटुंब को साज । सहजो वाहि न रंकता, ना काहू को राज ॥

Verse

आदि अन्त ता के नहीं, मध्य नहीं तेहि माहिं । वार पार नहिं सहजिया, लघू दीर्घ भी नाहिं ॥

Verse

== अलख-अगम कहा कहूँ कहा कहि सकूँ, अचरज अलख अभेव । सुने अचंभो सों लगै, सहजो ब्रह्म अलेव ॥

Verse

== हरि कौ कोइ न जानत भेद । सब के बड़े सोई पचि हारे, नेत नेत कहि बेद ॥

Verse

नाल माहिं ब्रह्मा नहिं आयो, थाकि फिरत केहि कीन । जोग ध्यान करि संकर हारे, थाह लेत भये लीन ॥

Verse

भेद न पायो सेस सारदा, सुरपति और गनेस । बामदेव और सनकादिक, निरे भक्त के भेस ॥

Verse

ज्ञानी गुनी मुनी रिषि तेते, जेते जोगेसुर साध । चरनदास कह सहजो बाई, पंडित पोथी लाद ॥

Verse

== निराकार और साकार निराकार आकार सब, निर्गुन और गुनवन्त । है नाहीं सूँ रहित है, सहजो यों भगवन्त ॥

Verse

== नाम नहीं औ नाम सब, रूप नहीं सब रूप । सहजो सब कछु ब्रह्म है, हरि परगट हरि गूप ॥

Verse

== ता के रूप अनन्त हैं, जा के नाम अनेक । ता के कौतुक बहुत हैं, सहजो नाना भेष ॥

sataguru kī dayā
nirguṇa aura saguṇa

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms