Fetching Data .

Loading verse structure and chapter context.

GyanDweepBeta
HomeLearnLibrary
eGurukulsDiscoverTemplesPanchanga
Sign Up
Sign Up

dohAvalI

nirguṇa aura saguṇa

निर्गुण और सगुण

Verse

निर्गुन सूँ सर्गुन भये, भक्त उधारनहार । सहजो की दंडौत है, ता कूँ बारम्बार ॥

Verse

== निर्गुन सर्गुन एक प्रभु, देख्यौ समझ बिचार । सतगुरु ने आँखी दई, निस्चै कियौ निहार ॥

Verse

सहजो हरि बहु रंग है, वही प्रगट वहि गूप । जल पाले में भेद ना, ज्यों सूरज अरु धूप ॥

Verse

चरनदास गुरु की दया, गयो सकल सन्देह । छूटे बाद बिबाद सब, भई सहज गति लेह ॥

Verse

== हाज़िर-नाज़िर रूप नाम गुन सूँ रहित, पाँच तत्त सूँ दूर । चरनदास गुरु ने कही, सहजो छिपा हजूर ॥

Verse

आपा खोजे पाइये, और जतन नहिं कोय । नीर छीर निर्ताय के, सहजो सुरति समोय ॥

Verse

== यही भाव मीराबाई ने भी अपनी बानी में व्यक्त किया है: मैं तो हरि चरणन की दासी, अब मैं काहे को जाऊं कासी ।

Verse

घट ही में गंगा घट ही में जमना, घट घट हैं अबिनासी ।

Verse

== नैनों लख लैनी साईं तैंड़े हजूर । आगे पीछे दहिने बायें, सकल रहा भरपूर ॥

Verse

जिन को ज्ञान गुरू को नाहीं, सो जानत हैं दूर । जोग जज्ञ तीरथ व्रत साथै, पावत नाहीं कूर ॥

Verse

स्वर्ग मृत्यु पाताल जिमीं में, सोई हरि का नूर । चरनदास गुरु मोहिं बतायौ, सेहजो सब का मूर ॥

paramātmā
manuṣya-janma aura prabhubhakti

सा विद्या या विमुक्तये

Built with Sankalpa at Gyaandweep

Gyaandweep

© 2022-2026 Granthajyoti Pvt Ltd.

Privacy & Terms