dohAvalI
manuṣya-janma aura prabhubhakti
मनुष्य-जन्म और प्रभुभक्ति
Verse
यह अवसर दुर्लभ मिलै, अचरज मनुषा देह । लाभ यही सहजो कहै, हरि सुमिरन करि लेह ॥
Verse
== चौरासी जोनी भुगत, पायौ मनुष सरीर । सहजो चूके भक्ति बिनु, फिर चौरासी पीर ॥
Verse
== चौरासी भुगती घनी बहुत सही जम मार । भरम फिरे तिहुँ लोक में तहू न मानी हार ॥
Verse
तहू न मानी हार मुक्ति की चाह न कीन्ही । हीरा देही पाय मोल माटी के दीन्ही ॥
Verse
मूरख नर समझै नहीं समझाया बहु बार । चरनदास कहैं सहजिया सुमिरै ना करतार ॥
Verse
== इन्दर की पदवी मिलै, और ब्रह्म की आव । आगे तौ भी मरन है, सहजो सकल बहाव ॥
Verse
राम नाम ले सहजिया, दीजै सर्ब अकोर । तीन लोक के राज लों, अन्त जाहुगे छोर ॥
Verse
== सहजो जा घट नाम है, सो घट मंगल रूप । राम बिना धिर्कार है, सुन्दर धनवंत भूप ॥
Verse
== पानी का सा बुलबुला यह तन ऐसा होय । पीव मिलन की ठानिये रहिये ना पड़ि सोय ॥
Verse
रहिये ना पड़ि सोय बहुर नहिं मनुखा देही । आपन ही कूँ खोज मिलै जब राम सनेही ॥
Verse
हरि कूँ भूले जो फिरैंरै सहजो जीवन छार । सुखिया जब ही होयगो सुमिरैगो करतार ॥
Verse
== स्वास खजानो जातु है, ता की सोधी नाहिं । सहजो खर्चों का रह्यो, कर हिसाब घर माहिं ॥
Verse
सहजो नौबत स्वास की, बाजत है दिन रैन ।
Verse
मूरख सोवत है महा, चेतन कूँ नहिं चैन ।
Verse
== स्वासा दीपक के बुझे, होत अँधेरी देह । सहजो सूनी प्रान बिनु, जब कैसो हरि नेह ॥
Verse
सहजो फिर पछितायगी, स्वास निकसि जब जाय । जब लग रहै सरीर में, राम सुमिर गुन गाय ॥
Verse
बहुत गई थोड़ी रही, यह भी रहसी नाहिं । जन्म जाय हरि भक्ति बिनु, सहजो झुर मन माहिं ॥
Verse
== उपजि उपजि फिर फिर मरौ, जम दे दारुन दुक्ख । लाज नहीं सहजो कहै, धिर्ग तुम्हारो मुक्ख ॥
Verse
जन्म चलो ही जातु है, ये दिन आछे जाहिं । जीवत जागह ना करी, बैठोगे केहि ठाहिं ॥
Verse
कर्मन के प्रेरे फिरौ, जन्म जन्म दुख होय । मुक्ति बिचारो सहजिया, आवागवन जु खोय ॥
Verse
== जग हाकियों में कहा क्कियौ तुम आय । स्वान की ज्यों पेर भरि कै, सोवौ जन्म गँवाय ॥
Verse
पहर पिछले नाहिं जेरगो, कियो ना सुभ कर्म । आन मारग जाय लागो, लियो ना गुरु धर्म ॥
Verse
जप न कीयो तप न साधो दियो ना तैं दान । == बहुत उरझो मोह मद में, आयु काया मान ॥
Verse
देह घर है मौत का रे, आन काढ़े तोहि । एक छिन नहिं रहन पावै, जब कैसे कुछ होय ॥
Verse
रहन रैन दिन आराम ना, काटै जो तेरी आव । चरनदास कहें सुन सहजिया, अब करौ भजन उपाव ॥
Verse
== जन्म मरन बंधन कटै, टूटै जम की फाँस । राम नाम ले सहजिया, होय नहीं जग हाँस ॥
Verse
चौरासी के दुख छुटै, छप्पन नर्क तिरास । राम नाम ले सहजिया, जम पुर मिलै न बास ॥
