dohAvalI
rāga sāvanī kalyāṇa - tāla titālā
राग सावनी कल्याण - ताल तिताला
Verse
चल चल रे सुआ तेरे आदराज, पिंजरामें बैठा कौन लाज ? बिल्लीका दुख दहै जोर, मारै पिंजरा तोर-तोर ॥
Verse
मरने पहले मरो धीर, जो पाछे मुक्ता सहज छीर । सतगुरु-सब्द ह्रदैमें धार, सहजाँ-सहजाँ करो उचार ॥
Verse
प्रेम-प्रवाह धसै जब आभ, नाद प्रकासै परम लाभ । फिर गिरह बसाओ गगन जाय, जहँ बिल्ली मृत्यु न पहुँचै आय ॥
Verse
आम फलै जहँ रस अनन्त, जहँ सुखमें पाओ परम तन्त । झिरमिर-झिरमिर बरसै नूर, बिन कर बाजै तालतूर ॥
Verse
जग दरिया आनन्द पूर, जहँ बिरला पहुँचै भाग भूर ।
