dohAvalI
rāga sāvanī kalyāṇa - tāla titālā
राग सावनी कल्याण - ताल तिताला
Verse
ब्रजमंडल अमरत बरसै री । जसुदा नंद गोप गोपिनको, सुख सुहाग उमगै सरसै री ॥
Verse
बाढ़ी लहर अंग-अंगनमें. जमुना तीर नीर उछरै री । बरसत कुसुम देव अंबर तें सुरतिय दरसन हित तरसै री ॥
Verse
कदली बंदनवार बँधावैं, तोरन धुज सँथिया दरसै री । हरद दूब दधि रोचन साजें, मंगल कलस देखि हरसै री ॥
Verse
नाचैं गावैं रंग बढ़ावैं जो जाके मनमें भावै री । सुभ सहनाई बजत रात दिन, चहुँ दिसि आनँदघन छावै री ॥
Verse
ढाढ़ी ढाढ़िन नाचि रिझावै, जो चाहैगो सो पावै री । पलना ललना झूल रहे हैं, जसुदा मंगल गुन गावै री ॥
Verse
करै निछावर तन मन सरबस, जो नँदनंदनको जोवै री । जुगलप्रिया यह नंद महोत्सव, दिन प्रति वा ब्रजमें होवै री ॥
